Last Updated:
कार्बन मोनोऑक्साइड गैस शरीर में प्रवेश कर खून में मौजूद हीमोग्लोबिन से तेजी से चिपक जाती है. इसके कारण शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो जाती है. डॉक्टरों के अनुसार, ऑक्सीजन का स्तर अचानक गिरने पर व्यक्ति को सिरदर्द, चक्कर, उलझन, मतली और सांस लेने में परेशानी जैसी गंभीर समस्याएं होने लगती हैं.
सर्दियों में ठंड से बचाव के लिए लोग बंद कमरों में हीटर, अंगीठी और गैस गीजर का अधिक इस्तेमाल करने लगते हैं. हालांकि, यह आराम कई बार जानलेवा भी साबित हो सकता है. डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इन उपकरणों से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बेहद खतरनाक होती है, क्योंकि यह न दिखाई देती है और न ही इसकी कोई गंध होती है. अक्सर लोग इसका एहसास तब करते हैं, जब स्थिति पहले ही गंभीर हो चुकी होती है.

कार्बन मोनोऑक्साइड गैस शरीर में प्रवेश कर खून में मौजूद हीमोग्लोबिन से तेजी से चिपक जाती है. इससे शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो जाती है. डॉक्टर बताते हैं कि ऑक्सीजन का स्तर तेजी से गिरने पर व्यक्ति को सिरदर्द, चक्कर, उलझन, मतली और सांस लेने में परेशानी होने लगती है. अगर समय रहते इलाज न मिले तो व्यक्ति बेहोश हो सकता है और गंभीर स्थिति में उसकी मौत भी हो सकती है.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, बंद कमरों में अंगीठी या कोयले से जलने वाले हीटर का इस्तेमाल सबसे खतरनाक होता है. इसी तरह, खराब या बिना वेंटिलेशन वाले गैस गीजर से भी कार्बन मोनोऑक्साइड गैस रिसाव कर सकती है. कई मामलों में लोग रात में ठंड से बचने के लिए दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह बंद कर देते हैं, जिससे गैस बाहर नहीं निकल पाती और कमरे के अंदर ही जमा हो जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

डॉक्टरों की सलाह है कि हीटर या गैस गीजर का इस्तेमाल हमेशा हवादार कमरे में ही करना चाहिए. सोते समय अंगीठी या कोयले से जलने वाले उपकरणों को कमरे में जलाकर न रखें. गैस गीजर की नियमित जांच भी बेहद जरूरी है, ताकि किसी तरह की लीकेज या खराबी का समय रहते पता चल सके. इसके अलावा, अगर किसी कमरे में अचानक सिरदर्द, घबराहट या अत्यधिक नींद महसूस होने लगे, तो तुरंत बाहर खुली हवा में जाएं और डॉक्टर से संपर्क करें.

ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाना जरूरी हो सकता है, लेकिन कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप इसके हानिकारक धुएं से बच सकते हैं और सुरक्षित रह सकते हैं. हल्की सी लापरवाही भी जान के लिए खतरा बन सकती है और कई परेशानियों को जन्म दे सकती है.