विदेशी निवेशक इस स्टील कंपनी पर मेहरबान; खरीद डाले 77 लाख से ज्यादा शेयर, कंपनी ने भी किया दमदा

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Tata Steel Shares: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार 8 जनवरी के कारोबारी दिन में मेटल सेक्टर की बड़ी कंपनी टाटा स्टील निवेशकों के रडार पर बनी हुई है. इसकी वजह कंपनी के हालिया आंकड़े हैं. जो कंपनी के कारोबार के मजबूत हो रहे प्रदर्शन को दिखाते हैं.

वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में टाटा स्टील ने अब तक का सबसे अधिक स्टील उत्पादन और बिक्री का रिकॉर्ड दर्ज किया है. जिससे बाजार में इस स्टॉक को लेकर हलचल बढ़ गई है.

साथ ही विदेशी निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी भी कंपनी शेयरों को सहारा दे रही है. ट्रेंडलाइन के आंकड़ों की बात करें तो, सितंबर तिमाही में विदेशी निवेशकों ने टाटा स्टील के करीब 77 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे हैं. आइए जानते हैं, शेयर बाजार में कंपनी का हाल……

क्या कहते हैं आंकड़े?

कंपनी ने तीसरे तिमाही के दौरान करीब 63 लाख टन कच्चे स्टील का प्रोडक्शन किया है. आंकड़ों की बात करें तो, यह पिछले साल की तुलना में करीब 12 प्रतिशत अधिक है. साथ ही देश में स्टील की सप्लाई में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है.

पिछली तिमाही की तुलना में यह बढ़ोतरी 9 प्रतिशत और आखिरी साल की तुलना में यह 14 फीसदी है. कंपनी के उत्पादन में आई तेजी के पीछे जमशेदपुर और कलिंगनगर प्लांट में प्रोडक्शन में आई तेजी है. साथ ही दिसंबर 2025 तक कंपनी का स्टील उत्पादन कुल 6 प्रतिशत बढ़कर 17.2 मिलियन टन के आंकड़े पर पहुंच गया है. 

विदेशी निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

सितंबर तिमाही में इस मेटल कंपनी में विदेशी निवेशकों की खरीदारी देखने को मिली है. आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान एफआईआई ने करीब 77 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे हैं. जो कंपनी में उनकी बढ़ती रुचि को दिखाता है.

बीएसई पर कंपनी शेयरों का प्रदर्शन

गुरुवार 8 जनवरी के कारोबारी दिन बीएसई पर टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. दोपहर करीब 12:10 बजे कंपनी शेयर1.93 प्रतिशत या 3.55 रुपये की गिरावट के साथ 180.20 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. कंपनी शेयरों ने दिन की शुरुआत 185.95 रुपये पर की थी.

52 सप्ताह के हाई लेवक की बात करें तो, इस दौरान शेयरों ने 187.90 रुपये के आंकड़े को छूआ था. वहीं, 52 सप्ताह का लो लेवल 122.60 रुपये था. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: नए साल का बड़ा सरकारी IPO! ग्रे मार्केट में शेयर भर रहे उड़ान, क्या लिस्टिंग पर मिलेगा तगड़ा मुनाफा?

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *