मल्टीविटामिन की गोली किस टाइम लेनी चाहिए? गलत तरीके से टेबलेट खाएंगे, तो क्या होगा, डॉक्टर से समझें

Last Updated:

When to Take Multivitamin Pills: मल्टीविटामिन सप्लीमेंट का पूरा फायदा तभी मिलता है, जब उसे सही समय पर लिया जाए. डॉक्टर के अनुसार ब्रेकफास्ट के बाद मल्टीविटामिन टेबलेट लेना सबसे बेहतर होता है, क्योंकि इससे विटामिन्स का अवशोषण बेहतर होता है और पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम रहता है. मल्टीविटामिन की गोली खाली पेट नहीं लेनी चाहिए.

ख़बरें फटाफट

मल्टीविटामिन टेबलेट नाश्ते या खाने के तुरंत बाद लेनी चाहिए.

Best Time to Take Multivitamins: हमारे शरीर को कई तरह के विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है. ये पोषक तत्व शरीर के कामकाज को ठीक रहते हैं और बीमारियों से बचाते हैं. ये पोषक तत्व हमें खाने-पीने की चीजों से मिलते हैं. कई बार लोग बिजी लाइफस्टाइल के चक्कर में अपनी डाइट पर ध्यान नहीं दे पाते हैं और इसकी वजह से उनके शरीर में विटामिन्स की कमी हो जाती है. जब यह कमी सीवियर हो जाए, तब डॉक्टर जल्द रिकवरी के लिए मल्टीविटामिन सप्लीमेंट देते हैं. ये सप्लीमेंट पाउडर, कैप्सूल और टेबलेट के रूप में मिलते हैं. कई लोग डॉक्टर की सलाह के बिना ही मल्टीविटामिन टेबलेट्स लेना शुरू कर देते हैं और किसी भी वक्त इसका सेवन कर लेते हैं. डॉक्टर्स की मानें तो मल्टीविटामिन सप्लीमेंट सही समय पर लेने चाहिए.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया कि मल्टीविटामिन सप्लीमेंट लेने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है. ब्रेकफास्ट के तुरंत बाद लोगों को मल्टीविटामिन लेने चाहिए. अधिकतर मल्टीविटामिन में फैट सॉल्यूबल विटामिन होते हैं, जो खाने में मौजूद फैट की मदद से अच्छी तरह शरीर में अब्जॉर्ब हो जाते हैं. खाली पेट इन विटामिन्स का अब्जॉर्प्शन सही तरह नहीं होता है और कई बार गैस या मतली की समस्या हो जाती है. विटामिन A, विटामिन D, विटामिन E और विटामिन E फैट सॉल्यूबल हैं. इन सप्लीमेंट्स को खासतौर पर नाश्ते या खाने के तुरंत बाद लेना चाहिए. इससे आपको सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा.

डॉक्टर ने बताया कि खाने के बाद मल्टीविटामिन लेने से पेट पर एक्स्ट्रा दबाव नहीं पड़ता और विटामिन्स व मिनरल्स धीरे-धीरे शरीर में घुलते हैं. जिन लोगों को एसिडिटी या कमजोर पाचन की समस्या होती है, उन्हें खाली पेट मल्टीविटामिन लेने से बचना चाहिए. आमतौर पर रात में मल्टीविटामिन लेने की सलाह नहीं दी जाती है. कई लोगों को रात में मल्टीविटामिन की गोली लेने के बाद बेचैनी या नींद न आने की शिकायत होती है. इसलिए डॉक्टर दिन के समय ही इसे लेने की सलाह देते हैं. यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि मल्टीविटामिन हर किसी के लिए रोज लेना जरूरी नहीं होता है. अपनी मर्जी से मल्टीविटामिन लेने से बचना चाहिए. डॉक्टर की सलाह के बाद ही मल्टीविटामिन लेना चाहिए.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

एक्सपर्ट की मानें तो जरूरत से ज्यादा मल्टीविटामिन सप्लीमेंट लेना भी नुकसानदायक हो सकता है. इससे शरीर में कुछ विटामिन्स का स्तर जरूरत से ज्यादा बढ़ सकता है और टॉक्सिसिटी हो सकती है. इससे लिवर, किडनी और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए सही समय, सही मात्रा और डॉक्टर की सलाह के साथ मल्टीविटामिन लेना ही सबसे फायदेमंद माना जाता है.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

मल्टीविटामिन की गोली किस टाइम लेनी चाहिए? गलत तरीके से खाएंगे, तो क्या होगा

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *