शेयर मार्केट में आज भी गिरावट, सेंसेक्स 199 अंक लुढ़का, निफ्टी भी लाल

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी सेशन 8 जनवरी, गुरुवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 183.12 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,778.02 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 34.25 अंक या 0.13 फीसदी फिसलकर 26,106.50 के लेवल पर ओपन हुआ था.

सुबह करीब 9:28 बजे तक, सेंसेक्स 199 अंक की गिरावट के साथ 84,761 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 43 अंक फिसलकर 26,135 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.

बीएसई के टॉप गेनर

अडानी पोर्ट, बजाज फाइनेंस, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक

बीएसई के टॉप लूजर

टीसीएस, एशियन पेंट, मारुति और रिलायंस

बुधवार को कैसा रहा था मार्केट?

बुधवार 7 जनवरी को भारतीय शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 102.20 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,961.14 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 37.95 अंक या 0.14 प्रतिशत फिसलकर 26,140.75 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी.

बीएसई बास्केट से टाइटन, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, सन फॉर्मा और आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो पावरग्रिड, मारुति, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और एशियन पेंट रहे थे. निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो और निफ्टी एफएमसीजी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.

वहीं निफ्टी आईटी, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 के शेयरों में तेजी थी. बुधवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 12 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 18 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: क्या सच में सोना इस साल 4800 डॉलर प्रति औस के लेवल को टच कर लेगा? क्या है एक्सपर्ट्स की राय? 

 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *