बिना ज्यादा मेहनत, परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना है, तो ट्राई करें ये 5 तरीकें

छुट्टियों और त्योहारों का सीजन बहुत व्यस्तता से भरा होता है.कई बार हम साथ तो होते हैं, लेकिन मन और ध्यान कहीं और होता है. ऐसे में रिश्तों में वह गर्माहट और अपनापन महसूस नहीं हो पाता, जो त्योहारों की असली खूबसूरती है. अच्छी बात यह है कि रिश्तों के लिए ज्यादा मेहनत या बड़े प्लान की जरूरत नहीं होती.

बस थोड़ा सा समय, सही सोच और साथ मौजूद रहना काफी है. तो आइए जानते हैं ऐसे ही पांच आसान और कम मेहनत वाले तरीके, जिनसे आप इस छुट्टियों के मौसम में बिना थके अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं.

– त्योहारों में अक्सर पूरा परिवार इकट्ठा होता है, लेकिन मोबाइल और टीवी के कारण आपसी बातचीत कम हो जाती है. ऐसे में लूडो, कैरम, ताश, चैराड्स या कोई पुराना बोर्ड गेम खेलना सभी को साथ लाने का शानदार तरीका है. यह न सिर्फ हंसी-मजाक बढ़ाता है, बल्कि परिवार को एक-दूसरे से जोड़ता भी है.

– अगर समय कम है, तो साथ में टहलना, स्ट्रेचिंग करना या हल्की एक्सरसाइज करना एक अच्छा विकल्प है. ऑफिस के बाद वॉक पर निकल जाएं या वीकेंड पर कोई क्लास साथ जॉइन करें. शरीर की हरकत और बातचीत, दोनों रिश्तों को ताजगी देते हैं.

– मॉल या लोकल मार्केट में घूमना, कॉफी पीना और बातें करना खुद में एक क्वालिटी टाइम बन जाता है. चाहें तो ऑनलाइन शॉपिंग भी साथ बैठकर कर सकते हैं.

– किसी अपने के साथ बैठकर काम करना भी जुड़ाव का तरीका हो सकता है. बिना ज्यादा बात किए, बस साथ मौजूद रहना भी सुकून देता है और काम आसान लगता है.

– जो लोग दूर रहते हैं, उनसे जुड़ने के लिए फोन पर चलते-चलते बात करें. टहलते हुए किसी अपने की आवाज सुनना मन को शांति देता है और भावनात्मक दूरी भी कम करता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *