साफ नहीं, दम घोंटु हवा में सांस लेना है मुश्किल, कारगर हैं ये घरेलू उपाय, जान लें यहां

Last Updated:

आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और जहरीली हवा के कारण साफ सांस लेना भी एक चुनौती बन गया है. दम घोंटती हवा से गले में जलन, खांसी, जुकाम और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं आम हो गई हैं.

आज के समय में बढ़ते प्रदूषण की वजह से सांस से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. सांस की नली में जलन, खांसी, जुकाम, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसी दिक्कतें अब आम हो गई हैं. इन समस्याओं से बचाव के लिए जरूरी नहीं कि हमेशा दवाइयों का सहारा लिया जाए, बल्कि हमारी रोजमर्रा की कुछ आसान आदतें भी इसमें काफी मददगार साबित हो सकती हैं.

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के मुताबिक, जीवनशैली में छोटे लेकिन सही बदलाव अपनाकर श्वसन तंत्र (Respiratory system) को मजबूत किया जा सकता है और प्रदूषण के नुकसान से खुद को काफी हद तक सुरक्षित रखा जा सकता है. आयुष मंत्रालय ने सांस से जुड़ी सेहत के लिए कुछ सरल और प्रैक्टिकल उपाय बताए हैं, जिन्हें रोजमर्रा की दिनचर्या में आसानी से शामिल किया जा सकता है.

पहला उपाय है गर्म नमक वाले पानी से गरारे करना. यह गले की जलन, खराश और संक्रमण को कम करने में मदद करता है. रोज सुबह और शाम गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर गरारे करने से प्रदूषण के हानिकारक कण गले में जमा नहीं हो पाते और सांस वाली नली साफ रहती है. दूसरा असरदार तरीका है अदरक, तुलसी और काली मिर्च से बनी हर्बल चाय का सेवन. यह चाय इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ सांस से जुड़ी परेशानियों में राहत देती है. अदरक सूजन को कम करता है, तुलसी में एंटी-वायरल गुण होते हैं और काली मिर्च बलगम को पतला करने में मदद करती है. दिन में एक से दो कप यह चाय पीने से सर्दी, खांसी और प्रदूषण के असर से राहत मिल सकती है.

तीसरा आसान उपाय नाक बंद होने और कंजेशन की समस्या में भाप लेना है. इसके लिए गर्म पानी में कुछ बूंदें यूकेलिप्टस ऑयल डालकर या सादा भाप ली जा सकती है. इससे नाक और छाती की जकड़न कम होती है, बलगम बाहर निकलता है और सांस लेना आसान हो जाता है. यह तरीका प्रदूषण से होने वाली एलर्जी और साइनस की परेशानी में भी काफी फायदेमंद माना जाता है.

चौथा जरूरी सुझाव है घर के अंदर कचरा या अगरबत्ती जलाने से बचना. घर के भीतर फैलने वाला धुआं कई बार बाहर के प्रदूषण से भी ज्यादा नुकसानदेह होता है. इससे फेफड़ों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए घर को हवादार रखें और धुएं से दूर रहने की कोशिश करें. ये सभी उपाय बेहद आसान और घरेलू हैं. इन्हें नियमित रूप से अपनाने से प्रदूषण की वजह से होने वाली खांसी, अस्थमा और अन्य सांस की समस्याओं को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. अगर समस्या ज्यादा गंभीर हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

About the Author

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

homelifestyle

साफ नहीं, दम घोंटु हवा में सांस लेना है मुश्किल, कारगर हैं ये घरेलू उपाय

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *