Last Updated:
Guava Leaves Benefits in Hindi: सर्दियों में सिर्फ अमरूद का फल ही नहीं, इसकी पत्तियां भी सुपरफूड हैं. खाली पेट अमरूद की पत्तियां चबाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. इसके सेवन से दांत-मसूड़ों की समस्याएं दूर होती हैं. साथ ही इसकी पत्तियां त्वचा और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं.
Guava Leaves Benefits: सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में ताजे और मीठे अमरूद दिखने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ फल ही नहीं, अमरूद की पत्तियां भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं? देहरादून की आयुर्वेदिक चिकित्सक शालिनी जुगरान का कहना है कि अमरूद की पत्तियों में विटामिन C, आयरन और कई एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. खाली पेट अमरूद की पत्तियां चबाने से पाचन सही रहता है, ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है और शरीर में फैट कम जमा होता है.
अमरूद की पत्तियां बीमारियों के लिए रामबाण
डॉ. जुगरान बताती हैं कि अमरूद की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. ये डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करती हैं और पेट की समस्याओं जैसे कब्ज और दस्त को दूर करती हैं. अमरूद की पत्तियां जटिल स्टार्च को शुगर में बदलने से रोकती हैं, जिससे वजन नियंत्रित रहता है. इसके अलावा, नियमित रूप से पत्तियों का सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम करने में मदद करता है.
दांत, मसूड़े और बालों के लिए भी वरदान
अमरूद की पत्तियां दांतों के दर्द और मसूड़ों की सूजन में भी फायदेमंद हैं. इन्हें चबाने से मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया खत्म होते हैं और सांसों की दुर्गंध दूर होती है. अमरूद की पत्तियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को समय से पहले बुढ़ापे और झुर्रियों से बचाते हैं. उबाले हुए पत्तों के पानी से सिर धोने पर बालों का झड़ना भी कम हो सकता है.
अमरूद की पत्तियों का आसान इस्तेमाल
सुबह खाली पेट 2-3 छोटी और मुलायम पत्तियां धोकर चबाएं या कुछ पत्तियों को पानी में उबालकर उसमें थोड़ा शहद मिलाकर पिएं. ध्यान रहे, अगर आप किसी गंभीर बीमारी की दवा ले रहे हैं या गर्भवती हैं, तो इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.