Health tips : बावासीर हो या पीरियड की पीड़ा, नारियल का छिलका रामबाण, जानें उपयोग का तरीका

Last Updated:

Coconut shells benefits : आयुर्वेद में नारियल के छिलके को औषधीय जड़ी-बूटी माना गया है. आमतौर पर लोग नारियल के छिलके को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन आयुर्वेदिक ग्रंथों के अनुसार इसमें कई ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो हमें कई बीमारियों से बचाते हैं. इसके इस्तेमाल से कई रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है. नारियल का छिलका सफेद बालों को काला करने में भी काम आता है. इसका छिलका पीर‍ियड्स में दर्द से राहत देता है.

नारियल को यूंही सुपर फूड नहीं कहा जाता. स्वाद और पोषण से भरपूर नारियल न केवल हमारी थाली की शोभा बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है. नारियल का हर हिस्सा किसी न किसी रूप में उपयोगी है. चाहे वह पानी हो, गूदा, तेल या फिर इसका छिलका.

नारियल का छिलका

जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन) बताते हैं कि नारियल का हर हिस्सा औषधि गुणों से भरपूर है. नारियल का छिलका हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमें कई बीमारियों से बचाते हैं.

नारियल का छिलका

नारियल का छिलका सफेद बालों को काला करने में भी काम आता है. नारियल के छ‍िलके को कढ़ाई में गरम कर इसका पाउडर बनाएं. इस पाउडर को नारियल तेल में म‍िलाएं. इस घोल को बालों पर लगाने से बाल काले हो जाएंगे. घोल लगाने के एक घंटे बाद बालों को धो लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नारियल का छिलका

नारियल का छिलका पीर‍ियड्स में दर्द की समस्‍या में राहत देता है. नार‍ियल के छ‍िलके को जलाकर इसका बारीक पाउडर तैयार कर लें. इसे पानी के साथ पीने से दर्द में राहत मिलती है. लेकिन अगर आपको इससे एलर्जी होती है तो इसका सेवन तुरंत बंद कर दें और डॉक्टर से सलाह लें.

नारियल का छिलका

इसकी मदद से बवासीर की समस्याओं से भी निजात पा सकते हैं. नारियल की जटाओं को जलाकर इसका भस्म तैयार कर लें. इस भस्म को एक शीशी में भरकर रख लें. सुबह खाली पेट इसको दही या छाछ के साथ मिक्स करके पिएं. बवासीर से छुटकारा मिल जाएगा.

नारियल का छिलका

अगर आप दांत दर्द से परेशान हैं, तो नारियल के छिलको का पाउडर बना लें या फिर इसके भस्म को अपने दांतों पर मंजन की तरह रगड़ें. इससे आपके दांतों की चमक बढ़ेगी. दांतों से जुड़ी दूसरी परेशानी भी दूर होगी.

नारियल का छिलका

नार‍ियल के छ‍िलके का पाउडर बना लें. उसमें हल्‍दी म‍िलाएं, फ‍िर इस लेप को सूजन वाली जगह पर लगा दें. सूजन कम हो जाएगी. आप क‍िसी पत्‍ते की मदद से लेप लगाकर प्रभाव‍ित जगह को बांध भी सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बावासीर हो या पीरियड की पीड़ा, नारियल का छिलका रामबाण, जानें उपयोग का तरीका

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *