हार्ट अटैक: दिल का दौरा पड़ने से 1महीने पहले शरीर देते हैं ये 9 संकेत, सावधान हो गए तो टल जाएगा खतरा

Last Updated:

Warning Sign of Heart Attack before one month : अक्सर आप सुनते रहते हैं या रील में देखते रहते हैं कि लोगों के चलते-चलते हार्ट अटैक से मौत हो गई है. हालांकि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन अगर किसी को हार्ट अटैक आता है तो उसके पहले कई संकेत दिखते हैं लेकिन वे संकेत इतने मामूली होते हैं लोग नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन अगर इन छोटे-छोटे संकेतों को भांप लिया जाए तो हार्ट अटैक से बचा जा सकता है.

आजकल महिलाओं और पुरुषों की मौत के बड़े कारणों में से एक दिल की बीमारी है. आए दिन अक्सर आप सोशल मीडिया पर चलते-चलते, डांस करते-करते, जिम में वर्क आउट करते-करते हार्ट अटैक से हो रहे लोगों की मौत को देखते ही होंगे. दरअसल, हार्ट अटैक से लोगों की मौत अचानक हो जाती है. लेकिन हार्ट अटैक अचानक नहीं आता, कुछ दिन पहले ही शरीर में चेतावनी के संकेत दिखने लगते हैं. अगर इन लक्षणों को पहचानकर सही समय पर डॉक्टर से सलाह लें तो जानलेवा समस्या से बच सकते हैं. तो चलिए जानते हैं दिल का दौरा पड़ने से एक महीने पहले कौन-कौन से वार्निंग साइन दिखते हैं.

सीने में दर्द: दिल का दौरा पड़ने का सबसे आम लक्षण है सीने में दर्द या असहज महसूस होना. सीने पर दबाव, जकड़न, या ऐसा लगना जैसे कोई सीना दबा रहा हो, हाथों, गर्दन, जबड़े या पीठ में दर्द भी हो सकता है. ऐसा लगता है कि सीने पर बहुत भारी चीज दबा रही है. कभी-कभी सांस लेने में दिक्कत, पसीना आना, उल्टी जैसा महसूस होना या उल्टी भी हो सकती है. अगर ये लक्षण बार-बार दिखें तो इन्हें नजरअंदाज न करें.

चक्कर आना: जब आप खाना छोड़ देते हैं या शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो चक्कर आना आम बात है. लेकिन यह दिल के दौरे का भी संकेत हो सकता है. अगर सीने में दर्द या सांस लेने में दिक्कत के साथ चक्कर जैसा महसूस हो तो दिल का दौरा पड़ने का खतरा ज्यादा होता है. दिमाग में खून का प्रवाह कम होने या दिल की धड़कन में बदलाव के कारण बेहोशी जैसा या कमरे के घूमने जैसा महसूस हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पसीना आना: मेनोपॉज की स्थिति में रहने वाली महिलाओं को एक्सरसाइज के बाद पसीना आता है. यह सामान्य है. जब आप जिम में ज्यादा मेहनत करते हैं तो भी पसीना आना सामान्य है लेकिन अगर बाकी समय में भी ज्यादा पसीना आता है तो यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है. जब शरीर परेशानी में होता है या तनाव में होता है और इससे लड़ने या भागने की स्थिति में पसीना आना शुरू हो जाता है.

Not Just In The Mind: How Everyday Stress Is Manifesting As Physical Disease | Health and Fitness News - News18

थकान: दिल का दौरा पड़ने का एक आम संकेत है थकान. अगर आपको सामान्य से ज्यादा थकान महसूस हो रही है या अच्छी तरह आराम करने के बाद भी आप एक्टिव नहीं रह पा रहे हैं, तो यह चिंता की बात हो सकती है. दिल में ब्लड सर्कुलेशन कम होने से शरीर में खून पहुंचाना मुश्किल हो जाता है. ऐसा रिसर्च में बताया गया है कि करीब 70 प्रतिशत महिलाएं दिल का दौरा पड़ने से पहले थकान महसूस करती हैं.

अपच, उल्टी: पुरुषों और महिलाओं में 50% से ज्यादा हार्ट अटैक के मामलों में पेट दर्द होता है. पेट दर्द, उल्टी, सूजन जैसी चीजें हार्ट अटैक के संकेत हो सकते हैं. खून में ऑक्सीजन की कमी के कारण शरीर अलग तरह से प्रतिक्रिया करता है, जिससे ये हो सकता है. एसिड रिफ्लक्स या सीने में जलन भी हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते हैं.

अनियमित हार्टबीट: सुबह ज्यादा कॉफी पीने पर दिल का तेज़ धड़कना आम बात है. लेकिन जब दिल को सही मात्रा में खून नहीं मिलता, तो शरीर के बाकी हिस्सों में भी पूरी तरह ब्लड सर्कुलेशन नहीं होता. इससे हार्टबीट में बदलाव आ सकते हैं. इसमें आप छोटा सा कोई काम मेहनत वाला करेंगे तो हार्ट बीट तेज भागने लगेगा. यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है.

पैरों में सूजन: पैरों, टखनों और पंजों में असामान्य सूजन हो सकती है. जब शरीर में खून सही तरीके से नहीं पहुंचता तो तरल पदार्थ जमा होने लगता है और नसें फूलने लगती है. इसी वजह से सूजन आती है. अगर खून की नलियों में तरल पदार्थ ज्यादा हो जाए तो इसके जाम होने की आशंका बढ़ जाती है इससे हार्ट अटैक हो सकता है. इसलिए यह दिल का दौरा पड़ने का एक संकेत हो सकता है.

ఆఫీసులో కూర్చుని పని చేస్తున్నారా ? వెన్నునొప్పు, మెడ నొప్పి సహా ఇతర బాధల నుంచి ఇలా రిలీఫ్ పొందండి | లైఫ్ స్టైల్ - News18 తెలుగు

शरीर के हिस्सों में दर्द: छाती में दर्द हार्ट अटैक का सबसे आम लक्षण है, लेकिन शरीर के दूसरे हिस्सों में भी दर्द या असहजता हो सकती है. हाथ, पीठ, गर्दन, जबड़ा और पेट में दर्द जैसे लक्षण हार्ट अटैक का खतरा दिखाते हैं. इसलिए कभी यह मत सोचिए कि पेट या पीठ में दर्द हो रहा है तो इसका कोई मतलब नहीं है. इससे हार्ट अटैक के संकेत भी हो सकते हैं. इसके कई कारण हैं लेकिन आपको अगर अनियमित रूप से ऐसा होता है तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

हार्ट अटैक: दिल का दौरा पड़ने से 1महीने पहले शरीर देते हैं ये 9 संकेत, सावधान

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *