बड़वानी दूध टैंकर हादसे में घायल ड्राइवर की मौत: इंदौर में इलाज के दौरान ली आखिरी सांस, अनियंत्रित होकर पलटा था वाहन – Barwani News

बड़वानी जिले में हुए दूध टैंकर हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक अमजद अहमद शेख (35) की मंगलवार सुबह इंदौर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दुर्घटना में टैंकर के हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसके बाद यह दूसरी मौत है।

.

यह हादसा सोमवार सुबह अंजड़ थाना क्षेत्र के तलवाड़ा बुजुर्ग गांव स्थित नंदनी गौशाला के पास करीब 8 बजे हुआ था। घना कोहरा होने के कारण टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया था।

दुर्घटना में हेल्पर कन्हैयालाल मुजाल्दे (35 वर्ष), निवासी ग्राम काटियाखेड़ी, जिला बड़वानी, की मौके पर ही मौत हो गई थी। चालक अमजद अहमद शेख (35 वर्ष), निवासी खदान मोहल्ला बड़वानी, गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

उन्हें तत्काल जिला अस्पताल बड़वानी ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते इंदौर रेफर कर दिया गया था। टैंकर (क्रमांक MP 09 GH 6328) बड़वानी की सांची दूध डेयरी से लगभग 9700 लीटर दूध लेकर राजपुर से सेंधवा जा रहा था।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *