बिहारी जुगाड़ की मिसाल…घर बैठे मुर्शीद ने बना दी ये इलेक्ट्रिक जीप

Last Updated:

Purnia Success Story : पूर्णिया के मुर्शीद आलम ने 18 दिन में देसी जुगाड़ से इलेक्ट्रिक जीप बनाई है. जो 1 लाख रुपये में लोगों को आसानी से मिल जाएगी. यहां एक बार फुल चार्ज होने पर 100 किलोमीटर आसानी से चल सकती है. ये इलेक्ट्रिक जीप किसानों के लिए वरदान साबित हो सकती है.

ख़बरें फटाफट

पूर्णिया : आजकल के युवाओं की सोच और काबिलियत किसी से छुपी नही है. दरअसल, आजकल के युवा कम लागत और अपने दिमाग और घरेलू जुगाड़ से काम चलाने में खूब माहिर हैं. ऐसे ही एक हुनर और काबिलियत मंद युवा पूर्णिया में हैं. पूर्णिया के मुर्शीद आलम ने सिर्फ 18 दिनों की कड़ी मेहनत से इलेक्ट्रिक जीप बनाकर तैयार कर दिया है. जो एक बार चार्ज करने पर अधिकतम 100 किलोमीटर तक सफर तय करती है. चलिए जानते हैं मुर्शीद आलम के इस घरेलू जुगाड़ के बारे में…

देसी जुगाड़ से बनाई इलेक्ट्रिक जीप

आपने एक कहावत जरुर सुना होगा. ‘एक बिहारी सौ पर भारी’. दरअसल ऐसा इसलिए हम बता रहे हैं कि बिहार के युवाओं में दिमाग की कोई कमी नहीं है. बिहारी युवा अपने जुगाड़ के बलबूते कई चीजों को आकर्षक और काम चलाऊ बना देते हैं, जिसे देख कर लोग हैरान हो जाते हैं. ऐसा ही एक जुगाड़ तकनीकी के सहारे पूर्णिया के लालगंज फूटानी चौक के समीप रहने वाले मोहम्मद मुर्शीद आलम ने कर दिया है. उन्होंने देसी जुगाड़ से ही इलेक्टिक जीप बना दी है.

पहले करते थे मैकेनिक का काम

मुर्शीद आलम ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि पहले वह पूर्णिया में एक मैकेनिक के यहां काम करते थे. जब उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई पुरी की तो उसके बाद उन्होंने मैकेनिक का काम करना शुरू किया और कई जगहों पर उन्होंने मैकेनिक का काम किया. फिर जाकर उन्होंने अपने घर पूर्णिया में आकर मैकेनिक के काम की शुरुआत की. वहीं, उनकी दुकान अच्छी-खासी चलने लगी. उन्होंने बताया कि इसी बीच उनके मन में अचानक ख्याल आया कि एक ऐसी गाड़ी को बनाया जाए, जो कम खर्चे में आसानी से चल सके और 5 लोग आसानी से उस गाड़ी में सफर कर सके. साथ ही साथ किसान भाइयों को भी उस गाड़ी से आसानी से अपनी फसल और उर्वरक की ढुलाई करना भी आसान हो सके.

18 दिन की मेहनत से बनाई ये जीप 

मुर्शीद आलम ने बताया कि 2:1 सिस्टम की तरह ही उन्होंने इलेक्ट्रिक जीप को तैयार किया है, जिसमें 5 सीटर के साथ अलग से ट्रॉली लगाने का जुगाड़ भी है. उन्होंने कहा इस इलेक्ट्रिक जीप को तैयार करने में उन्हें लगभग 18 दिन लगे. इस इलेक्ट्रिक जीप की लागत में लगभग 1 लाख रुपए खर्च हुए.  यह इलेक्ट्रिक जीप एक बार 5 घंटे फुल चार्ज होती है. इसके बाद 100 किलोमीटर का सफर आसानी से करवाती है.  इस जीप में 5 लोग आसानी से बैठ सकते हैं. साथ ही किसान इस जीप का इस्तेमाल अपनी खेती में भी कर सकते हैं. जहां पीछे ट्रॉली बांधकर काम किया जा सकता है. ऐसे में यह इलेक्ट्रिक जीप सवारी और किसानों के फसलों की ढुलाई के लिए भी आरामदायक है.

100000 की कीमत पर मिलेगी ये जीप

मुर्शीद आलम बताते हैं कि इस इलेक्ट्रिक जीप में 4 चक्का के साथ स्पीडोमीटर, बैटरी चार्जिंग पॉइंट, ट्यूबलेस टायर एवं पावर स्टीयरिंग सहित अन्य कई तरह के खास फीचर्स दिए गए हैं. ताकि यह गाड़ी आसानी से चल सके और कोई भी इसे ₹1 लाख खर्च कर आसानी से खरीद सकता है. यह गाड़ी रोजगार की भी कमी को दूर करेगी. हालांकि इस गाडी को खरीदने में आपको पूरे 100000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें

homebusiness

बिहारी जुगाड़ की मिसाल…घर बैठे मुर्शीद ने बना दी ये इलेक्ट्रिक जीप

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *