Viral Video: चाय आपने बहुत पी होगी, लेकिन संस्कारधानी जबलपुर की इस चाय और चाय वाले का अनोखा अंदाज दूर-दूर तक फेमस है. यहां लोग चाय पीने के साथ इनका करतब देखने आते हैं. हम बात कर रहे हैं जबलपुर के कन्हैया चाय की, जो करीब 40 साल से करतब दिखाकर चाय के शौकीनों को चाय पिला रहे हैं. कन्हैया कुमार 65 साल के हैं. 10 साल की उम्र से ही काम कर रहे हैं. कन्हैया कुमार केतली से पहले गिलास में चाय डालते हैं. उसके बाद गिलास को हाथ से 360 डिग्री पर ऐसे घुमाते हैं कि लगता है चाय गिर जाएगी, लेकिन चाय की एक भी बूंद नहीं गिरती है. इसी अनोखे अंदाज को देखकर चाय प्रेमी दंग हो जाते हैं.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.