Bathua Saag ke Fayde: सर्दियों का मौसम बढ़ते ही लोग खुद को फिट और स्वस्थ रखने के लिए खानपान में बदलाव करते है. ऐसे में बथुआ साग एक बेहतरीन विकल्प है जो स्वादिष्ट होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है. बथुआ सर्दियों में खेतों और घरों की क्यारी में आसानी से उगाया जाता है. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. स्मिता श्रीवास्तव के अनुसार बथुआ में विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, पोटैशियम और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में पाए जाते है. इसका सेवन महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी है, क्योंकि इसमें मौजूद आयरन पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में राहत देता है. साथ ही बथुआ में पाए जाने वाले प्रोटीन और सोडियम पाचन को बेहतर बनाते है और सर्दियों में होने वाली यूरिन संबंधी समस्याओं से भी बचाव करते है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।