रात में दही खाना कितना सही, क्या पाचन और नींद पर असर पड़ता है? डॉक्टर ने बताया सबकुछ

Last Updated:

Health Tips: अक्सर कुछ लोग रात में दही खाते हैं, ताकि पाचन क्रिया सही हो, लेकिन क्या रात में दही खाना सही है? इसको लेकर डॉक्टर ने अहम जानकारी दी है और यह भी बताया है कि रात में क्या खाना-पीना सही होगा.

अक्सर लोग रात के खाने में दही को हल्का और फायदेमंद मान लेते हैं, लेकिन आयुर्वेद कहता है कि हर सही चीज हर समय सही नहीं होती है. गलत समय पर लिया गया दही शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है.

Local18

फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल के सीनियर आयुर्वेद कंसल्टेंट डॉ. चेतन शर्मा बताते हैं कि रात में दही खाने से कफ और तमस बढ़ता है. इससे शरीर की प्राकृतिक ऊर्जा संतुलन खोने लगती है और कई दिक्कतें शुरू हो सकती हैं.

Local18

डॉ. चेतन शर्मा के अनुसार, रात का दही दिमाग को सुस्त बना सकता है. तमस बढ़ने से सोचने समझने की शक्ति कम होती है, आलस बढ़ता है और अगली सुबह मन भारी भारी सा महसूस करता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Local18

आयुर्वेद में कफ और तमस का सीधा संबंध दिमाग से माना गया है. डॉ. चेतन शर्मा बताते हैं कि जब ये दोनों बढ़ते हैं तो नींद भारी, मन चिड़चिड़ा और शरीर में जकड़न जैसी समस्या दिखने लगती है.

Local18

डॉ. चेतन शर्मा कहते हैं कि रात में दही लेने से पाचन अग्नि कमजोर पड़ती है. इससे खाना ठीक से नहीं पचता है. गैस, सूजन और सुबह पेट भारी रहने की शिकायत आम हो जाती है.

Local18

डॉ. चेतन शर्मा के मुताबिक, रात में दही की जगह छाछ, हल्का गर्म दूध या सादा खाना बेहतर विकल्प है. ये पाचन को बिगाड़ता नहीं और नींद भी अच्छी लाने में मदद करता है.

Local18

डॉ. चेतन शर्मा साफ कहते हैं कि खाना जितना जरूरी है, उसका समय उतना ही अहम है. गलत समय पर खाया गया सही भोजन भी नुकसान कर सकता है. इसलिए सेहत के लिए समय का ध्यान जरूर रखें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

रात में दही खाना कितना सही, क्या पाचन और नींद पर असर पड़ता है? डॉक्टर से जानें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *