Winter में रूखी-बेजान Skin से परेशान? शहद का यह Overnight Face Mask देगा नेचुरल ग्लो

हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा साफ, मुलायम और प्राकृतिक रूप से चमकदार दिखे। अगर आप केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से बचकर घरेलू उपाय अपनाना चाहती हैं, तो शहद से तैयार फेस मास्क एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। शहद में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और हाइड्रेटिंग गुण त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं और रूखेपन को दूर करते हैं। इसे रात में चेहरे पर लगाकर सोने से सुबह स्किन फ्रेश, सॉफ्ट और नेचुरल ग्लो के साथ नजर आती है। आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का आसान तरीका।

फेस पर शहद लगाने के फायदे

– यदि आप त्वचा पर शहद लगाती हैं, तो इससे स्किन को नमी मिलती है। इसके साथ ही त्वचा भी हाइड्रेट होती है।

पिंपल्स और दाग-धब्बे कम होते हैं। इसका इस्तेमाल चेहरे के लिए बेस्ट है।

नेचुरल ग्लो को बढ़ाने के लिए आप शहद का प्रयोग कर सकते हैं, जिससे स्किन पर किसी तरह के दाग-धब्बे नजर न आए।

रातभर शहद फेस मास्क कैसे लगाएं?

– सबसे पहले आपको 1 चम्मच कच्चा शहद चाहिए।

– इसके बाद 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स कर लें।

– अब थोड़ा सा गुलाब जल इसमें मिक्स कर लें।

– इसके बाद आपको शहद को चेहरे पर लगाना है।

– पूरी रातभर इसे ऐसे ही छोड़ दें।

– इस बात का ध्यान रखें कि आप शहद के फेस मास्क की पतली लेयर ही चेहरे पर लगाएं।

– इसके बाद सुबह उठकर चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें।

– एक बार इस फेस मास्क को लगा लिया तो आपको बाजार में मिलने वाले मास्क की जरुरत नहीं पड़ेंगी।

– इसको आप हफ्ते में 1 बार चेहरे पर जरुर लगाएं, जिससे आपके चेहरे पर केमिकल चीजें न लगाएं।

– ध्यान रखें इसकी सही मात्रा में इसे चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं।

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *