सोमवार को फोकस में रहेगा यह स्मॉल-कैप स्टॉक, एक नए सेगमेंट में एंट्री लेने का किया बड़ा ऐलान

Zappfresh Share: भारत में Zappfresh ब्रांड के तहत फ्रेश मीट प्रोडक्ट्स बेचने वाली कंपनी DSM Fresh Foods के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे क्योंकि यह एक नए सेगमेंट में एंट्री लेने जा रही है. DSM Fresh Foods ने 3 जनवरी, 2025 को एक प्रेस रिलीज में जानकारी दी कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 2 जनवरी को Avyom Foodtech Private Limited (AFPL) के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है, जिसमें उसे इस रेडी-टू-ईट फूड कंपनी में 51 परसेंट की हिस्सेदारी मिलेगी.

इस अधिग्रहण के साथ DSM Fresh Foods अब रेडी फूड सॉल्यूशंस सेगमेंट में औपचारिक रूप से एंट्री कर ली है, जिसमें रेडी-टू-ईट (RTE) और रेडी-टू-कुक (RTC) कैटेगरी शामिल हैं. इस डील के साथ कंपनी को विदेशी एक्सपोर्ट मार्केट में अपना दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगी.

कैश इंफ्यूजन के जरिए होगी डील

यह सौदा DSM फ्रेश फूड्स यह सौदा 7.5 करोड़ रुपये के कैश इन्वेस्टमेंट के जरिए करेगी और फिर इसी से एवियोम फूडटेक के शेयर खरीदेगी. कैश इन्वेस्टमेंट के बाद कंपनी के पास AFPL में 51 परसेंट की हिस्सेदारी होगी. कंपनी का कहना है कि बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद कंपनी फ्रेश इश्यू जारी कर AFPL में बाहरी स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टर को शामिल करने पर भी विचार कर सकती है. इस स्ट्रक्चर का मकसद ऑपरेटिंग मैनेजमेंट और लॉन्ग-टर्म कैपिटल पार्टनर्स के बीच मजबूत तालमेल सुनिश्चित करना, साथ ही स्ट्रेटेजिक ग्रोथ को लेकर कंपनी के लक्ष्यों को सपोर्ट करना है.

इस अधिग्रहण में एक पूरी तरह से चालू फूड प्रोसेसिंग फैसिलिटी, लगभग 5 एकड़ की जमीन, एक पूरी तरह से चालू फूड प्रोसेसिंग फैसिलिटी, और उससे जुड़ी प्लांट और मशीनरी शामिल हैं. इसके अलावा, बैंक लोन और ट्रेड पेएबल्स जैसी देनदारियां भी शामिल हैं.

DSM Fresh Foods के शेयर

अधिग्रहण की इस खबर के बाद सोमवार को DSM Fresh Foods के शेयरों में हलचल दिख सकती है. शुक्रवार, 2 जनवरी को BSE पर यह 140.50 प्रति शेयर पर बंद हुए, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 2.53 परसेंट की गिरावट को दर्शाता है.

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

9 जनवरी को लॉन्च होने जा रहा साल 2026 का पहला आईपीओ, जानें इससे जुड़ी सारी जरूरी बातें 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *