ये पानी वाली हरी घास गाय, भैंस, मुर्गी, मछली का सुपरफूड, खिलाने के इतने फायदे, जानने के बाद तुरंत लाएंगे

Last Updated:

Animal Care Tips: डॉक्टर के मुताबिक, दुधारू पशुओं के लिए ये एक बेहतरीन पूरक आहार है. ये 6 महीने से अधिक उम्र के पशुओं को दिया जा सकता है. यह प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो पशुओं के स्वास्थ्य और दूध उत्पादन दोनों को बढ़ाता है.

Animal Care Tips: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में खेती के साथ-साथ पशुपालन किसानों की अतिरिक्त आय का एक महत्वपूर्ण साधन बन चुका है. जिले के अधिकांश किसान दूध उत्पादन के जरिए अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं. आमतौर पर अधिक दूध बढ़ाने के लिए किसान दुधारू पशुओं को हरा चारा या महंगे-महंगे दाना खिलाते हैं. लेकिन, अब एक जलीय पौधा एजोला कम लागत में बेहतर विकल्प के रूप में सामने आया है. विशेषज्ञों के अनुसार एजोला को बरसीम या सूखे भूसे के साथ मिलाकर खिलाने से दूध उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होती है.

यहां मिलेगी ये हरी घास
सीधी शहर स्थित चित्रकूट आई केयर के संचालक डॉ. राहुल जायसवाल ने लोकल 18 को बताया कि एजोला तालाबों, झीलों और गड्ढों के ठहरे हुए पानी में प्राकृतिक रूप से उगने वाला जलीय पौधा है. यह न केवल दुधारू पशुओं के लिए उत्कृष्ट हरा चारा है, बल्कि मुर्गियों और मछलियों के लिए भी बेहद पौष्टिक आहार साबित होता है. पशुओं को नियमित रूप से एजोला खिलाया जाए तो 10 से 15 दिनों के भीतर दूध उत्पादन में साफ बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

मछलियों के लिए बेहतर
एजोला के फायदे सिर्फ गाय-भैंस तक सीमित नहीं हैं. मछली पालन करने वाले किसानों के लिए भी यह बेहद उपयोगी है. एजोला खिलाने से मछलियों का वजन तेजी से बढ़ता है और उनकी संख्या में भी वृद्धि होती है. वहीं, मुर्गी पालन में एजोला को फीड के रूप में देने से अंडों की गुणवत्ता बेहतर होती है, जिससे किसानों को अच्छा बाजार मूल्य मिल सकता है. कम खर्च में ज्यादा मुनाफा कमाने का यह एक प्रभावी तरीका माना जा रहा है. दुधारू पशुओं के लिए एजोला एक पूरक आहार के रूप में दिया जाता है.

जानवरों को रोज इतना खिलाएं
वेटरनरी डॉ. सालित कुमार के मुताबिक, एक स्वस्थ पशु को प्रतिदिन लगभग 2 से 2.5 किलोग्राम एजोला खिलाना लाभकारी रहता है. 6 महीने से अधिक उम्र के पशुओं को ही इसकी शुरुआत करानी चाहिए. एक साल तक के पशु को लगभग 1 किलोग्राम और 2 साल के पशु को करीब 2 किलोग्राम एजोला प्रतिदिन देना उपयुक्त माना गया है. पोषण की दृष्टि से एजोला बेहद समृद्ध है. इसमें प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी सूक्ष्म तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. बोरॉन और आयरन जैसे मिनरल्स पशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homeagriculture

ये पानी वाली हरी घास गाय, भैंस, मुर्गी, मछली का सुपरफूड, खिलाने के इतने फायदे

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *