MP News LIVE : भोपाल में वर्चस्व की खूनी लड़ाई; ग्वालियर में गैंगवार में बदला मामूली विवाद

Last Updated:

MP Top News 03 January: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP News Live: मध्य प्रदेश में हलचल बढ़ गई है. इंदौर के भागीरथपुरा कांड के बाद देश की नजर मध्य प्रदेश पर है. इधर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की भी बैठक है. अगर आप मध्य प्रदेश के सभी हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं तो एमपी की सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास.

मध्य प्रदेश की सभी लेटेस्ट खबरें और अपडेट

  • भोपाल में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
  • भोपाल के कोलार इलाके में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. इस दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश जीतू यादव ने कथित तौर पर हवाई फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. घटना में दोनों पक्षों के कई लोग आपस में भिड़ गए, जिसमें तीन से चार लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि जीतू यादव की कई नेताओं के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसे लेकर भी चर्चा तेज है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. मामले की जांच जारी है.
  • भोपाल में जबरदस्त चली वाहन चेकिंग, 1635 वाहनों पर चालानी कार्रवाई
  • भोपाल में ट्रैफिक पुलिस ने तीन दिन में ताबड़तोड़ कार्रवाई की. 29 से 31 दिसंबर तक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 1635 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई. इस दौरान दो पहिया वाहन 1032, जीप-कार 411, ऑटो/ई-रिक्शा 160, लोडिंग पिकअप 28 और भारी वाहन बस-ट्रक 4 शामिल रहे. ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर की गई इस कार्रवाई में कुल 6 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया कि नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

-ग्वालियर में दो भाईयों में विवाद, गैंगवार में बदली मामूली लड़ाई

  • झांसी रोड थाना क्षेत्र के सातऊ गांव में न्यू ईयर पार्टी के दौरान मौसेरे भाइयों के बीच विवाद बढ़कर गैंगवार में बदल गया. बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात पहले कहासुनी हुई, फिर गुरुपाल सिंह और सतपाल सिंह के बीच आमने-सामने गोलियां चलीं. इस फायरिंग में दोनों पक्षों के एक-एक लोग घायल हो गए. गुरुपाल के सीने में गोली लगी, जबकि दूसरे पक्ष के सुमित के पैर में गोली लगने की सूचना है. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विवाद की वजह पैसे का लेन-देन बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

MP News: भोपाल में वर्चस्व की खूनी लड़ाई; ग्वालियर में गैंगवार में बदला विवाद

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *