8 नवंबर 2016 को 500 और1000 रुपये के नोट बंद कर दिए जाने के सरकार के ऐलान के बाद देशभर में अफरा-तफरी मच गई थी. इस दौरान बैंकों से लेकर एटीएम के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं ताकि वे अपने पास रखे नोट बदल सके. आज भी लोगों के जेहन में इसकी यादें ताजा हैं. इस बीच एक बार फिर से नोटबंदी को लेकर चर्चाएं जोरो पर है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि सरकार मार्च 2026 से 500 रुपये के नोट बंद कर सकती है. इसके चलते एटीएम से भी 500 रुपये के नोट निकलने बंद हो जाएंगे. इस वायरल पोस्ट के बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि क्या सच में 500 रुपये के नोट चलन से बाहर हो जाएंगे? लोगों को लगने लगा है कि सरकार एक बार फिर से नोटबंदी कर 500 रुपये के नोट बंद कर देगी.
क्या है सच्चाई?
प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने सोशल मीडिया पर चल रहे उन दावों को खारिज कर दिया है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) मार्च 2026 तक 500 रुपये की करेंसी बंद कर देगा और इन रिपोर्ट्स को झूठा और गुमराह करने वाला बताया है. यानी कि इससे साफ है कि सरकार किसी भी तरह की नोटबंदी की तैयारी में नहीं है.
सोशल मीडिया पर इस पर बात रखते हुए PIB की फैक्ट-चेकिंग यूनिट ने कहा कि रिजर्व बैंक ने 500 रुपये के नोट बंद करने के बारे में कोई घोषणा नहीं है. RBI के मार्च 2026 तक 500 रुपये के नोटों का सर्कुलेशन बंद कर देने का दावा गलत है. यानी कि 500 रुपये के नोट पूरी तरह से वैलिड है और ये चलन में रहेंगे. इसे बंद करने की सरकार की फिलहाल कोई प्लानिंग नहीं है.
RBI to stop ₹500 notes from ATMs by March 2026❓🤔
Some social media posts claim that the Reserve Bank of India will discontinue the circulation of ₹500 notes by March 2026.#PIBFactCheck:
❌This claim is #fake!
✅ @RBI has made NO such announcement.
✅ ₹500 notes have… pic.twitter.com/F0Y3t0wHSf
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) January 2, 2026
पहले भी उड़ी हैं अफवाह
हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं हैजब इस तरह की भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है, बल्कि पहले भी ऐसे फर्जी दावे किए जा चुके हैं. जून में भी एक ऐसी ही अफवाह उड़ी थी कि सरकार मार्च 2026 तक 500 रुपये की नोटबंदी कर सकती है. YouTube पर एक न्यूज एंकर यह दावा करता हुआ नजर आया था.
बाद में वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अगस्त में संसद को बताया कि 500 रुपये के नोटों की सप्लाई बंद करने की कोई योजना नहीं है. ये नोट पूरी तरह से सुरक्षित है और सर्कुलेशन में बने रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि ATM 100 रुपये और 200 रुपये जैसे दूसरे नोटों के साथ 500 रुपये के नोट भी देते रहेंगे.
सरकार ने लोगों को करेंसी सर्कुलेशन से जुड़ी किसी भी जानकारी को बिना वेरिफाई किए विश्वास न करने की बार-बार चेतावनी दी है और इस बात पर जोर दिया है कि नोटों पर कोई भी बड़ा फैसला RBI द्वारा ऑफिशियल चैनलों के जरिए औपचारिक रूप से घोषित किया जाएगा.
ये भी पढ़ें:
.