24 घंटे में 7 डिग्री गिरा दिन का तापमान: जिले में अब कोहरे सहित तेज सर्दी का दौर; फसलों को इससे होगा फायदा – Guna News

दिन में भी नागरिकों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।

गुना में नए साल के दूसरे दिन शुक्रवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सीजन के पहले घने कोहरे ने पूरे जिले को आगोश में ले लिया। सुबह से शाम तक धूप नहीं निकली, जिससे लोग दिन भर ठिठुरते रहे। कोहरे का सीधा असर तापमान पर पड़ा है। गुरुवार के मुकाबले शुक्

.

विजिबिलिटी घटी, अलाव का सहारा हाड़ कंपाने वाली सर्दी से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर तापते नजर आए। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही। इसका असर ट्रैफिक पर भी पड़ा। शहर के व्यस्त इलाकों में वाहनों की आवाजाही रोजाना की तुलना में काफी कम देखी गई। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि कड़ाके की ठंड का यह दौर आने वाले कुछ दिनों तक लगातार जारी रहेगा।

सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा।

फसलों के फूल झड़ने का डर खेती-किसानी के लिहाज से इस मौसम को मिला-जुला माना जा रहा है। अधिकांश किसानों के लिए यह कोहरा फसलों के लिए फायदेमंद है। लेकिन जिन किसानों ने समय से पहले बोवनी कर दी थी, उनकी चिंता बढ़ गई है। ऐसी फसलों में फूल आ चुके हैं, जो ठंड और कोहरे के कारण झड़ सकते हैं। इससे आंशिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आज भी कोहरे की संभावना है।

आज भी कोहरे की संभावना है।

बुजुर्गों-बच्चों को सावधानी की सलाह ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *