Last Updated:
Mexico Earthquake: मेक्सिको सिटी में 2 जनवरी की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इस दौरान बिल्डिगें खिलौने की तरह हिलने लगीं. लोग जान बचाने सड़कों पर दौड़े तो वहां पर बिजली के खंभे काल की तरह दिखाई दिए. आम लोग ही नहीं यहां की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम भी भूकंप के झटकों से दहल गईं. उन्हेंने अपना इवेंट बीच में ही रोक दिया. इस पूरे बवाल का वीडियो भी सामने आया है.
मेक्सिको सिटी हाल ही में भूकंप के जबरदस्त झटकों से दहल गया. 2 जनवरी 2026 की सुबह मेक्सिको सिटी और आसपास के इलाके उस वक्त थर्रा उठे जब 6.5 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया. इस भूकंप का मंजर कितना खौफनाक था, इसका अंदाजा आप मेक्सिको सिटी मेट्रो के वीडियो और वहां की तस्वीरों से लगा सकते हैं. यहां पर बिल्डिंगें खिलौनों की तरह झूलती दिखाई दे रही हैं. सड़कों पर बिजली के खंभे ऐसे हिल रहे हैं कि अभी गिर ही जाएंगे. यही नहीं राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम भी भूकंप से दहल गईं, उनकी इवेंट से एक वीडियो भी सामने आया है.
About the Author
Utkarsha SrivastavaChief Sub Editor
उत्कर्षा श्रीवास्तव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव प्राप्त है. वर्तमान में वे न्यूज18 डिजिटल में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अपने करियर के द…और पढ़ें
.