Last Updated:
Dahi Jamane Ka Tarika : दही सेहत के लिए फायदेमंद है. सर्दियों में दही जमाने के लिए नींबू, हरी मिर्च या सरसो का उपयोग करें. डॉ अनमोल के अनुसार दोपहर में दही खाना बेहतर है. आइये जानते हैं इसके फायदे के बारे में.
दही लगभग हर किसी को पसंद होता है. यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम और प्रोटीन पाचन को बेहतर बनाते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं. यही कारण है कि सालभर दही का सेवन करने की सलाह दी जाती है.

कई लोग बाजार से दही खरीदकर खाते हैं. वहीं, कुछ लोग घर पर ही दूध से दही जमाना पसंद करते हैं. घर का बना दही न सिर्फ शुद्ध होता है. बल्कि स्वाद में भी बेहतर होता है. हालांकि, सर्दियों के मौसम में दही जमाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.

गर्मी के दिनों में दही आसानी से जम जाता है, लेकिन ठंड में सही तापमान न मिलने के कारण दूध ठीक से नहीं जम पाता. इसी परेशानी को दूर करने के लिए आज हम आपको घर पर दही जमाने के आसान और असरदार तरीके बता रहे हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सबसे पहले 1 किलो दूध को हल्का गुनगुना कर लें. अब इसमें आधा नींबू निचोड़ दें और चम्मच की मदद से दूध को धीरे-धीरे मिला लें, ताकि दूध फटे नहीं. अब इस दूध को किसी साफ बर्तन में डालकर सूती कपड़े से ढक दें. इसे किसी हल्की गर्म जगह पर 8 से 10 घंटे के लिए रख दें. तय समय के बाद सुबह तक दूध से बढ़िया दही जम जाएगा.

दूसरे तरीके में दूध को अच्छी तरह उबाल लें और फिर उसे गुनगुना होने दें. अब इसमें हरी मिर्च के 3 से 4 डंठल डाल दें. दूध वाले बर्तन को सूती कपड़े से ढककर किसी गर्म या बंद जगह पर 7 से 8 घंटे के लिए रख दें. तय समय के भीतर दूध जमकर दही बन जाएगा, वो भी बिना किसी खट्टे स्वाद के.

अगर कोई जामन नहीं है तो दूध को गुनगुना कर किसी बर्तन में रखें और उस बर्तन को गरम पानी से भरे बड़े बर्तन में रख दें. ऊपर से ढक दें. इससे दूध को लगातार गर्माहट मिलती रहती है और 8 घंटे में दही जम जाता है.

सबसे पहले दूध को बढ़िया से उबाल ले. उबालने के बाद थोड़ा जब गुनगुना रहे दूध तो उसमे सरसो या लाल मिर्च डाल दे. इसके बाद गर्म कपड़ा से ढककर 7 से 8 घंटे तक छोड़ दे. आपका दही जम जाएगा.

देवघर के रोहिणी आयुष अस्पताल मे पदस्थापित डॉ अनमोल बताते हैं कि दही की तासीर ठंडी मानी जाती है. इसलिए सर्दी के मौसम में दही का सेवन दोपहर के समय करना सबसे बेहतर माना जाता है. इस समय पाचन तंत्र मजबूत रहता है और दही शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता. हालांकि, यह बात बॉडी टू बॉडी भी निर्भर करती है. जिन लोगों की पाचन शक्ति अच्छी होती है या जिन्हें ठंड जल्दी नहीं लगती, वे दही का सेवन सुबह या शाम भी कर सकते हैं.
.