छोटी-सी पत्ती में छुपा बड़ा इलाज, रोज़मेरी कैसे रखती है शरीर को हेल्दी, जानिए

Last Updated:

आज भी हमारे देश में लोग आयुर्वेद पर गहरा विश्वास करते हैं, क्योंकि आयुर्वेद में हर मर्ज का इलाज बताया गया है. ऐसी ही एक औषधि है रोज़मेरी का पौधा, जो सेहत और स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद अनेक पोषक तत्व शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ कई रोगों से बचाव में भी मदद करते हैं, इसलिए आयुर्वेद में इसका विशेष महत्व बताया गया है.

आज भी हमारे देश में छोटे-बड़े अनेक प्रकार के पेड़-पौधे और घास-फूस पाए जाते हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. इन्हीं औषधीय पौधों में एक महत्वपूर्ण नाम रोज़मेरी का है.आयुर्वेद में रोज़मेरी को स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना गया है. रोज़मेरी का पौधा दिखने में भले ही साधारण हो, लेकिन इसके औषधीय गुण असाधारण हैं. इस पौधे की पत्तियाँ, फूल, तना और तेल. सभी का उपयोग विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियों में किया जाता है.

रोज मेरी का पौधा

जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन) ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि रोज़मेरी एक ऐसा पौधा है, जिसे गुल मेहंदी के नाम से भी जाना जाता है. इसकी पत्तियां हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-C, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. ये गुण हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं, बस इसका सही तरीके से सेवन करना जरूरी है.

रोज मेरी का पौधा

डायबिटीज की समस्या में रोज़मेरी की चाय फायदेमंद मानी जाती है. यह डायबिटीज को नियंत्रित रखने में मदद कर सकती है. इसका नियमित सेवन ग्लूकोज के स्तर को कम करने और इंसुलिन को बढ़ावा देने में सहायक होता है. हालांकि, इस चाय का सेवन किसी भी तरह से निर्धारित दवाओं या डायबिटिक डाइट का विकल्प नहीं होना चाहिए. इसे मेडिकल ट्रीटमेंट के साथ एक घरेलू उपाय के रूप में, नियमित चाय की जगह लिया जा सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रोज मेरी का पौधा

त्वचा और बालों की समस्याओं में रोज़मेरी तेल को फायदेमंद माना जाता है. इसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम होता है, डैंड्रफ की समस्या दूर होती है और बाल मजबूत बनते हैं. वहीं, त्वचा पर इसके प्रयोग से मुंहासों और संक्रमण की समस्या में राहत मिलती है.

रोज मेरी का पौधा

याददाश्त बढ़ाने में रोज़मेरी को मददगार माना जाता है. रोज़मेरी के पौधे में पाई जाने वाली खास सुगंध मस्तिष्क की क्रिया को उत्तेजित करती है, जिससे सोचने, समझने और याद रखने की क्षमता में सुधार होने लगता है. इसके अलावा, रोज़मेरी की सुगंध से मस्तिष्क में एसेटाइलकोलिन नामक केमिकल का ब्रेकडाउन होने लगता है, जो मस्तिष्क के कार्यों के लिए आवश्यक होता है.

रोज मेरी का पौधा

इम्यूनिटी की समस्या में रोज़मेरी को फायदेमंद माना जाता है. इम्यूनिटी मजबूत होने पर शरीर को विभिन्न प्रकार के वायरल इंफेक्शन से बचाया जा सकता है. रोज़मेरी में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले गुण मौजूद होते हैं. इसमें पाए जाने वाले कई जरूरी एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार होते हैं.

रोज मेरी का पौधा

पाचन की समस्या में रोज़मेरी की चाय फायदेमंद मानी जाती है. इसे दोपहर या रात के खाने के तुरंत बाद लिया जा सकता है, क्योंकि यह एसिडिटी और अतिरिक्त गैस को कम कर पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है. इसके नियमित सेवन से ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती और पेट में भारीपन महसूस नहीं होता. यह पेट की सूजन और भूख न लगने के कारणों को ट्रीट करने में भी सहायक हो सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

छोटी-सी पत्ती में छुपा बड़ा इलाज, रोज़मेरी कैसे रखती है शरीर को हेल्दी, जानिए

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *