How to cook chicken: चिकन इस तरह पका कर तो नहीं खाते, हो सकता है नुकसानदायक, जानें पकाने का सही तरीक

Last Updated:

Correct way to cook chicken: नॉनवेज खाने वालों को चिकन खाना बहुत अच्छा लगता है, लेकिन कई लोग चिकन को सही तरीके से न तो धोते हैं और न ही पकाते हैं. ऐसे में चिकन को सही तरीके से पकाकर खाने से आप कई तरह के न्यूट्रिएंटेंस भी प्राप्त कर सकते हैं, इसलिए ये जान लेना बहुत फायदेमंद होगा कि चिकन को पकाने का सही तरीका का क्या है? पकाते समय कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए.

हमारे रोज़ के खाने में चिकन एक पसंदीदा चीज़ है, लेकिन हम चिकन कैसे बनाते हैं ये बहुत जरूरी है. थोड़ी सी भी लापरवाही सेहत के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है.

कुछ आम गलतियाँ, खासकर जब चिकन बनाते हैं, तो बैक्टीरिया शरीर में जाकर फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी दिक्कतें कर सकते हैं. इसलिए ये जानना जरूरी है कि चिकन को इस तरीके से नहीं बनाना चाहिए.

बहुत लोग चिकन पकाने से पहले उसे पानी में अच्छे से धोते हैं. उन्हें लगता है कि इससे चिकन साफ हो जाएगा, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये बहुत बड़ी गलती है. चिकन में मौजूद साल्मोनेला और कैम्पिलोबैक्टर जैसे खतरनाक बैक्टीरिया पानी से धोने पर पूरी तरह नहीं हटते. उल्टा, पानी के छींटे किचन में हर जगह फैल जाते हैं, जैसे सिंक, काउंटर, चाकू और बर्तनों पर भी पहुंच जाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर उसी जगह पर दूसरी चीजें पकाई जाएं, तो वो भी गंदी हो सकती हैं. इससे फूड पॉयजनिंग का खतरा बढ़ जाता है. कुछ लोग चिकन को कम या आधा पकाते हैं. अंदर से कच्चा रहता है, लेकिन बाहर से पका हुआ लगता है और ऐसे ही खा लेते हैं.

ये बहुत खतरनाक है. अगर चिकन को पूरी तरह से नहीं पकाया गया तो उसमें मौजूद बैक्टीरिया मरते नहीं हैं. खाने के तुरंत बाद या कुछ घंटों बाद पेट की समस्या शुरू हो सकती है. चिकन को अच्छे से पकाएं जब तक वो अंदर से सफेद और पूरी तरह से पक न जाए. अगर उसमें लाल या हल्का गुलाबी रंग है तो इसका मतलब है कि वो पूरी तरह से नहीं पका है.

फ्रिज से चिकन निकालकर तुरंत पकाने की बजाय उसे लंबे समय तक बाहर रखना भी खतरनाक है. गर्म मौसम में बैक्टीरिया बहुत जल्दी बढ़ते हैं. साथ ही, फ्रिज में कच्चे चिकन को सब्जियों और फलों के साथ नहीं रखना चाहिए. अगर चिकन का रस उन पर गिर जाए, तो वे भी संक्रमित हो सकते हैं.

चिकन पकाते समय इस्तेमाल होने वाले चाकू, कटिंग बोर्ड और बर्तनों को तुरंत गर्म पानी और साबुन से अच्छे से साफ करना चाहिए. उसी चाकू से सब्जियां काटना बहुत खतरनाक है. हाथों को भी साबुन से अच्छी तरह धोना चाहिए. अगर ये छोटी-छोटी सावधानियां नहीं बरती गईं तो बैक्टीरिया शरीर में जाने का ज्यादा खतरा रहता है.

बचा हुआ चिकन बार-बार गर्म करके खाना भी सही नहीं है. इसे एक बार अच्छे से गर्म करके ही खाना चाहिए. अगर आप इसे फ्रिज में ज्यादा देर रखते हैं तो उसमें बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं. कुल मिलाकर, चिकन बनाते समय सफाई, अच्छे से पकाना और सही तरीके से स्टोर करना बहुत जरूरी है. एक छोटी सी गलती बड़ी बीमारी का कारण बन सकती है. इसलिए चिकन को ध्यान से बनाना ही उसके स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

How to cook chicken. चिकन बनाने का सही तरीका, पकाते समय कभी न करें ये गलती

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *