Last Updated:
MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP LIVE
MP LIVE NEWS TODAY: गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार बस का टायर अचानक फट गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसा शामगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ. बस में सवार यात्रियों में से करीब 40 लोग घायल हो गए. बस तेज रफ्तार में थी. अचानक आगे का टायर फटते ही ड्राइवर बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस फोरलेन पर पलट गई. हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए शामगढ़ के शासकीय अस्पताल लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को मंदसौर रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि बस में सवार यात्री ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर के दर्शन कर सोनीपत (हरियाणा) लौट रहे थे. अचानक हुए हादसे ने उनकी यात्रा को दर्दनाक बना दिया. हादसे के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया और बस को हटवाकर यातायात सुचारू कराया. प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह टायर फटना बताई जा रही है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन की ओर से हालात पर नजर रखी जा रही है.
Indore Water Crisis: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लगाई 14 मौतों की कीमत, परिजनों ने किया चेक लेने से इनकार
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दूषित पानी से हुई 14 मौतों के मामले में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को मुआवजे के चेक सौंपे जाने की प्रक्रिया शुरू की गई. हालांकि, कई परिजनों ने चेक लेने से साफ इनकार कर दिया. परिजनों का कहना है कि उन्हें पैसों से ज्यादा जवाबदेही और न्याय चाहिए. उनका आरोप है कि लापरवाही की वजह से उनके अपने जान गंवा बैठे. यह मामला अब सिर्फ मुआवजे का नहीं, बल्कि सिस्टम की जिम्मेदारी तय करने का बन गया है.
Indore News: इंदौर दूषित पानी मामले में मुख्य सचिव को नोटिस जारी, 2 सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से हुई मौतों और गंभीर बीमारियों के मामलों पर स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी करते हुए दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

Ujjain News: बाबा महाकाल का 2 जनवरी का श्रंगार
आज 02 जनवरी 2026 को सुबह भस्म आरती में भगवान श्री महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार अत्यंत मनोहरी रहा. भस्म, चंदन, भांग और पुष्पों से सुसज्जित महाकाल का अलौकिक स्वरूप भक्तों को शिवमय कर गया.

Indore Water Crisis: बस थोड़े से नल के पानी ने ले ली 5 महीने के अव्यान की जान
इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी ने एक और मासूम की जान ले ली. डॉक्टर की सलाह पर पैक्ट दूध में नल का पानी मिलाकर पिलाया गया, वही पानी बच्चे के लिए ज़हर बन गया. पांच महीने के अव्यान साहू की मौत ने प्रशासनिक लापरवाही और जल आपूर्ति सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. परिवार का कहना है कि उन्हें पानी के दूषित होने की कोई चेतावनी नहीं दी गई थी. यह कहानी सिर्फ एक मौत की नहीं, बल्कि भरोसे, सिस्टम और इंसानियत के टूटने की कहानी है.
Indore Water Contamination News: इंदौर में दूषित पानी मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जनता से की खास अपील
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भागीरथपुरा दूषित पानी मामले की जांच पर कहा कि रिपोर्ट में क्षेत्र के पानी के दूषित होने और सीवरेज के पानी के मिलने की पुष्टि हुई है. भागीरथपुरा पुलिस चौकी के पास एक बड़ा लीकेज मिला है, जिससे पानी के दूषित होने की संभावना है. इसके अलावा 2 से 3 अन्य लीकेज की भी जांच की जा रही है. विजयवर्गीय ने आश्वासन दिया कि सभी लीकेज पॉइंट्स को जल्द ठीक कर पानी की सप्लाई व्यवस्था सुधारेंगे. नागरिकों से अपील है कि पानी उबालकर या सुरक्षित स्रोतों से उपयोग करें. प्रशासन दोषियों पर सख्त कदम उठाएगा.
.