Success Story: किसान हो तो दिनेश महतो जैसा! लीज की जमीन से सालाना 5 लाख की कमाई, जानें स्मार्ट तरीका

Last Updated:

Success Story: अगर आप भी कम खेत में ज्यादा कमाई करना चाहते हैं तो आप सीतामढ़ी के दिनेश महतो से तरीका सीखें, उन्होंने 5 कट्ठा जमीन से शुरुआत कर बैंगन और करेले की आधुनिक खेती की. इससे सालाना 4-5 लाख रुपये कमाए. युवाओं के लिए प्रेरणा बने. आप भी जानिए खेती के टिप्स.

ख़बरें फटाफट

सीतामढ़ीः सीतामढ़ी जिले के लगमा के किसान दिनेश महतो ने साबित कर दिया कि अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो तो सीमित संसाधन भी सफलता का रास्ता बना सकते हैं. उनके पास मात्र 5 कट्ठा जमीन थी, लेकिन खेती करने का जुनून और कुछ हटकर करने का जज्बा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा. उन्होंने रिस्क उठाते हुए 2 बीघा जमीन लीज पर लिया और सोच-समझकर बैंगन और करेले की खेती शुरू की. शुरुआत आसान नहीं थी, लेकिन दिनेश ने कृषि विज्ञान केंद्र से सलाह ली, खेती के आधुनिक तौर-तरीकों को अपनाया और फसल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया. यही दूरदर्शिता आगे चलकर उनकी किस्मत बदलने का कारण बनी.

पारंपरिक खेती से हटकर तकनीक का इस्तेमाल
दिनेश महतो ने पारंपरिक खेती से हटकर ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और उन्नत बीज का इस्तेमाल किया. जिससे उनकी फसल पहले से बेहतर तैयार होने लगी. उन्होंने समय-समय पर फसल का निरीक्षण करते हुए पौधों में रोग और कीट नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया. इससे उनकी फसल न केवल अच्छी क्वालिटी की हुई, बल्कि उत्पादन भी बढ़ा. मेहनत, तकनीक और सतत मॉनिटरिंग का यह संयोजन दिनेश के लिए वरदान साबित हुआ. उनके खेत की सब्जियां आसपास के बाजारों में पहचान बनाने लगीं, क्योंकि उनकी उपज ताजी, गुणवत्तापूर्ण और बेहतर थी.

मार्केटिंग रणनीति पर विशेष ध्यान दिया
उत्पादन बढ़ने के साथ दिनेश महतो ने मार्केटिंग रणनीति पर भी विशेष ध्यान दिया. उन्होंने स्थानीय बाजार के साथ-साथ शहर के मंडियों तक अपनी सब्जियां पहुंचानी शुरू कीं. जिससे उन्हें बेहतर दाम मिलने लगे. धीरे-धीरे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती गई. आज वे बैंगन और करेले की खेती से सालाना 4 से 5 लाख रुपये तक की शुद्ध कमाई कर रहे हैं. इस कमाई से उन्होंने घर की आर्थिक स्थिति सुधारी, बच्चों की पढ़ाई बेहतर की और खेती को और विस्तार देने की दिशा में कदम बढ़ाया.

बताया सफलता का राज
आज दिनेश महतो गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं. उनकी सफलता की कहानी बताती है कि सिर्फ बड़ी जमीन ही नहीं, बल्कि बड़ा विजन और सही योजना सफलता की कुंजी है. दिनेश का कहना है कि खेती में मेहनत के साथ वैज्ञानिक तकनीक का जुड़ना बेहद जरूरी है. तभी किसान बेहतर आमदनी कमा सकता है. वे युवाओं से अपील करते हैं कि वे खेती को बोझ नहीं, बल्कि अवसर के रूप में देखें. दिनेश की यह उपलब्धि न सिर्फ उनकी जीत है, बल्कि यह साबित करती है कि ग्रामीण भारत में संभावनाएं आज भी जिंदा हैं. जरूरत है तो बस सकारात्मक सोच, हिम्मत और सही दिशा में कदम बढ़ाने की.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homebusiness

किसान हो तो दिनेश महतो जैसा! लीज की जमीन से सालाना 5 लाख की कमाई

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *