- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Masik Rashifal (Monthly Horoscope) | January Rashifal 2026, Monthly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Sagittarius Gemini Cancer Singh Rashi Meen Libra Leo Aries Taurus Kanya Scorpio And Other Signs
18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जनवरी में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह राशि बदलेंगे। इन 4 ग्रहों के राशि बदलने से मेष राशि वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सैलरी बढ़ने के भी योग हैं। वृष राशि वालों को बेहतर प्रोफाइल मिल सकती है। नौकरी में ट्रांसफर होने की भी संभावना है। बिजनेस और शेयर मार्केट में निवेश से फायदा होगा। मिथुन राशि वालों की एक्स्ट्रा इनकम के योग बनेंगे।
सिंह राशि वालों को बिजनेस में बड़ा ऑर्डर या बड़ा फायदा मिल सकता है। तुला राशि के लोगों को रुका पैसा मिलेगा। धनु राशि वालों को शेयर, ट्रेडिंग या कमोडिटी से फायदा हो सकता है। मकर राशि वालों को प्रॉपर्टी और निवेश से दोगुना फायदा मिल सकता है। कुंभ राशि वालों के लिए नौकरी बदलने के लिहाज से बहुत अच्छा समय है। शेयर मार्केट और नए निवेश से एक्स्ट्रा इनकम होगी। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ये महीना सामान्य रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये महीना…

मेष – पॉजिटिव – यह समय ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। आत्मविश्वास और हिम्मत बढ़़ेगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी, व्यापार, परिवार और समाज में आपकी बात को महत्व मिलेगा। नेतृत्व की ताकत दिखेगी। नए मौके, नई योजनाएं और कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनसे करियर और पैसा दोनों बढ़़ेंगे। धन के नए रास्ते बनेंगे और रुके काम पूरे होने से राहत मिलेगी। घरवालों का साथ आपको मजबूत बनाएगा।
नेगेटिव – अच्छे नतीजों के साथ सावधानी जरूरी है। गुस्सा जल्दी आ सकता है। इससे ऑफिस, व्यापार या घर में छोटी कहासुनी और तनाव हो सकता है। पैसों के मामले में और कामकाज में जल्दबाजी से नुकसान होगा। ज्यादा काम का दबाव सेहत पर असर डाल सकता है। रुकावट या देरी से बेचैनी बढ़़ेगी। भावुक होकर नहीं, शांत दिमाग से कदम उठाएं। बड़ों की सलाह मानें। मोबाइल व सोशल मीडिया पर समय कम दें।
करियर – जॉब और बिजनेस के लिए मजबूत समय है। व्यापार में नए संपर्क, ग्राहक और योजनाएं आगे बढ़़ेंगी। नौकरी में आपकी मेहनत, साफ सोच और जिम्मेदारी निभाने की आदत से तारीफ मिलेगी। ध्यान रखें, गुस्से या जल्दबाजी में फैसला न लें, वरना टीम के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। महीने के आखिरी दिनों में अच्छे संकेत मिलेंगे। नई जिम्मेदारी, प्रमोशन या जरूरी काम की कमान मिलने की संभावना है। नौकरी बदलने की सोच रहे हों तो अच्छे विकल्पों पर नजर रखें।
परिवार – रिश्तों के लिए यह समय सुखद हो सकता है। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का सहयोग और अपनापन मिलेगा, जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़़ेगी और कई लोगों के लिए रिश्ता आगे बढ़़ाने का समय भी बन सकता है। बीच में अधीरता या चिड़चिड़ापन गलतफहमी बढ़़ा सकता है, इसलिए शब्द सोचकर बोलें। परिवार के साथ समय बीतेगा। पूजा- पाठ या छोटी यात्रा का योग है। रिश्तों में भरोसा और गर्माहट बढ़़ेगी।
हेल्थ – सेहत ठीक रहेगी, लेकिन लापरवाही न करें। काम और तनाव से थकान, सिरदर्द या चिड़चिड़ापन हो सकता है। मौसम के कारण सर्दी, खांसी, गले में खराश या हल्का बुखार भी संभव है। पाचन पर ध्यान दें। भारी और तली भुनी चीजें कम खाएं। योग और भरपूर नींद लाभ देगी। पुरानी तकलीफ बढ़ सकती है।

वृष – पॉजिटिव – नई उम्मीद बनी रहेगी। मन में सकारात्मकता बढ़ेगी। आत्मविश्वास मजबूत होगा। काम की रफ्तार तेज रहेगी। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोई जरूरी लक्ष्य पूरा हो सकता है। समाज में पहचान बढ़ेगी। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। लेनदेन में फायदा रहेगा। छात्रों की पढ़ाई बेहतर चलेगी। परीक्षा या करियर में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलेगी और पुरानी उलझन सुलझ सकती है।
नेगेटिव – मानसिक दबाव बढ़ सकता है। जिम्मेदारियां अचानक बढ़ेंगी। काम में ध्यान टूट सकता है। खर्च बढ़ेंगे, खासकर घर और यात्रा पर। वाहन से जुड़ा खर्च भी सामने आ सकता है। जिद या गलतफहमी से बहस हो सकती है। रिश्तों में तकरार बढ़ सकती है। महीने की शुरुआत में खर्च ज्यादा रहेंगे। महीने के बीच में मन बेचैन रह सकता है।
करियर – कामकाज में मिला जुला परिणाम रहेगा। नए मौके सामने आएंगे। व्यापार में नया क्लाइंट जुड़ सकता है। साझेदारी से लाभ मिल सकता है। आयात-निर्यात से फायदा हो सकता है। कागजी काम अटक सकता है, इसलिए देरी दिखेगी। नियमों में चूक हुई, तो नुकसान हो सकता है। तकनीक, शिक्षा, वित्त, मार्केटिंग और कला में प्रगति होगी। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। महीने के आखिरी में काम की गति बढ़ेगी।
परिवार – रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी का साथ मजबूत रहेगा। बातचीत से मतभेद सुलझ जाएंगे। महीने के बीच में धार्मिक स्थान या पारिवारिक कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम संबंधों में गलतफहमी उभर सकती है। शब्दों से बात बिगड़ सकती है, इसलिए दूरी बढ़ सकती है। अविवाहित लोगों को प्रस्ताव मिल सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात या बातचीत बढ़ेगी। घर में साथ बैठने से माहौल हल्का रहेगा।
हेल्थ – सेहत सामान्य रहेगी। तनाव के कारण नींद प्रभावित हो सकती है। एसिडिटी और पेट में जलन की शिकायत बढ़ सकती है। सिरदर्द की स्थिति बन सकती है। महिलाओं को कमर दर्द या कमजोरी महसूस हो सकती है। हार्मोन से जुड़ी दिक्कत उभर सकती है। शुगर और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव संभव है। थायराइड वालों को थकान बढ़ सकती है। महीने के आखिरी में ऊर्जा बेहतर होगी।

मिथुन – पॉजिटिव – रुके काम आगे बढ़ेंगे और नई शुरुआत का भरोसा बनेगा। आप लक्ष्य पर टिके रहेंगे। आत्मविश्वास मजबूत होगा और लोग आपकी सलाह सुनेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों से बातचीत बढ़ेगी। महीने की शुरुआत में जरूरी काम जल्दी निपटेंगे। महीने के बीच में लोन या किस्त का रास्ता खुल सकता है। युवाओं को पढ़ाई और करियर में मौका मिलेगा। महीने के आखिरी में लाभ साफ दिखेगा।
नेगेटिव – ज्यादा सोच से मन भारी रहेगा और थकान बढ़ेगी। एक साथ कई काम करने से गलती बढ़ सकती है। अधूरा काम छोड़ने की आदत नुकसान देगी। छोटी बात पर चिड़चिड़ापन बढ़ेगा, इसलिए शब्द संभालें। महीने की शुरुआत में गलतफहमी हो सकती है। महीने के बीच में खर्च और निवेश में जल्दबाजी नुकसान देगी। विद्यार्थियों को देर रात मोबाइल और गलत संगति से बचना होगा।
करियर – काम में आपकी बोलने की कला असर दिखाएगी और नए आइडिया सराहे जाएंगे। जिम्मेदारी बढ़ेगी और पद बढ़ने की चर्चा बनेगी। बिजनेस में नए ऑर्डर और नए संपर्क फायदा देंगे। महीने की शुरुआत में मीटिंग और बातचीत तेज रहेगी। महीने के बीच में एग्रीमेंट साइन करने से पहले हर शर्त पढ़ें। मीडिया, शिक्षा, मार्केटिंग, लेखन और टेक क्षेत्र में बढ़त मिलेगी। महीने के आखिरी में बदलाव का फैसला सोचकर लें।
परिवार – घर में तालमेल अच्छा रहेगा और जीवनसाथी के साथ समय बढ़ेगा। आपसी समझ मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में बातचीत से दूरी कम होगी। अविवाहित लोगों को नया जुड़ाव महसूस होगा। महीने की शुरुआत में घर में खुशी आएगी। महीने के बीच में निजी बात किसी से साझा करने पर तनाव बढ़ सकता है। भावुक होकर बात न बिगाड़ें। महीने के आखिरी में सम्मान से बोलेंगे तो रिश्ते गहरे होंगे।
हेल्थ – मन की बेचैनी से नींद कम हो सकती है। मौसम बदलने पर सर्दी, खांसी या गले की परेशानी बढ़ेगी। महीने की शुरुआत में स्क्रीन टाइम बढ़ा तो सिर भारी रहेगा। महीने के बीच में गैस और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है, इसलिए जंक फूड कम रखें। पानी और आराम बढ़ाएं। योग और प्राणायाम राहत देंगे। महीने के आखिरी में दिनचर्या संभली तो शरीर संतुलित रहेगा और ऊर्जा बढ़ेगी।

कर्क – पॉजिटिव – महीने की शुरुआत में रुके हुए काम चल पड़ेंगे और एक जरूरी फैसला पक्का होगा। महीने के बीच में परिवार का साथ बढ़ेगा और मन हल्का लगेगा। आपकी समझदारी से एक पुरानी उलझन सुलझेगी। संतान की पढ़ाई से जुड़ी तैयारी आगे बढ़ेगी। महीने के आखिरी में कागज, अनुमति या आवेदन जैसे काम पूरे होंगे। आपकी छवि नरम, भरोसेमंद और असरदार दिखेगी।
नेगेटिव – महीने की शुरुआत में भावुकता बढ़ेगी और छोटी बात दिल पर लगेगी। खर्च पर ढील हुई तो बजट बिगड़ेगा। महीने के बीच में उधार या लेनदेन में रुकावट आएगी, इसलिए पैसा फंस सकता है। भाई या करीबी से तकरार बढ़ेगी। महीने के आखिरी में पुराने अनुभव याद आकर बेचैनी बढ़ाएंगे। गलतफहमी बढ़ी तो बात बिगड़ सकती है, इसलिए शब्द बहुत सख्त न हों।
करियर – महीने की शुरुआत में काम की रफ्तार बढ़ेगी और पुराने ग्राहक फिर जुड़ेंगे। महीने के बीच में साझेदारी में साफ हिसाब जरूरी रहेगा, वरना विवाद होगा। बड़े निवेश का दबाव आएगा, पर अभी रोकना बेहतर रहेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, काउंसलिंग, केयर सर्विस, रियल एस्टेट और होटल से जुड़े कामों में फायदा बढ़ेगा। महीने के आखिरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी और वरिष्ठ आपके काम की जांच करेंगे।
परिवार – महीने की शुरुआत में घर का माहौल भारी लगेगा, खासकर खर्च और दबाव से। महीने के बीच में स्थिति संभलेगी और घर में सहयोग बढ़ेगा। माता पिता या किसी वरिष्ठ की सेहत चिंता बढ़ाएगी। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी और पुराने मतभेद कम होंगे। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आगे बढ़ेगा, पर फैसला धीरे होगा। महीने के आखिरी में मिलकर बैठने से घर में गर्माहट लौटेगी।
हेल्थ – महीने की शुरुआत में पेट भारी रहेगा और एसिडिटी बढ़ेगी। तनाव बढ़ा तो नींद टूटेगी। महीने के बीच में सर्दी, खांसी या जोड़ों की जकड़न उभरेगी, खासकर बुजुर्गों में। छाती में भारीपन महसूस हो तो लापरवाही न करें। महीने के आखिरी में थकान बढ़ेगी और ऊर्जा घटेगी। कुल मिलाकर सेहत ठीक रहेगी, पर पाचन और तनाव पर असर ज्यादा दिखेगा।

सिंह – पॉजिटिव – यह महीना आपके लिए गति और पहचान बढ़ाएगा। नेतृत्व के मौके मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से मिलना होगा। अटके काम आगे बढ़ेंगे। घर और समाज में आपकी बात मानी जाएगी। संतान से जुड़ा कोई काम सुलझेगा। सही खबर या संदेश से लाभ होगा। धन में संतुलन रहेगा। प्रस्तुति और संवाद की तारीफ मिलेगी। छात्र लक्ष्य तय करेंगे। आगे की योजना स्पष्ट होगी।
नेगेटिव – जिम्मेदारियां बढ़ने से मन पर दबाव रहेगा। फोकस टूटे तो चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। अहं या अति आत्मविश्वास नुकसान देगा। दोस्तों या घर में बहस से दूरी बन सकती है। खर्च अचानक बढ़ेंगे, खासकर घर और सामाजिक जरूरतों पर। उधार या उधारी में उलझन आ सकती है। वादे सोचकर करें। नींद कम होगी तो गलत फैसले बढ़ेंगे। जल्द प्रतिक्रिया से मान सम्मान पर असर पड़ेगा।
करियर – कार्य क्षेत्र में तेजी रहेगी। नई जिम्मेदारी मिलेगी और अधिकार बढ़ेंगे। प्रचार, संपर्क और अपनी योग्यता दिखाने से फायदा होगा। नया काम या निवेश का प्रस्ताव आएगा, पर शर्तें साफ रखें। प्रक्रिया में सुधार करेंगे तो काम मजबूत होगा। प्रबंधन, प्रशासन, शिक्षा, मीडिया और नेतृत्व से जुड़े लोगों को अच्छा अवसर मिलेगा। सरकारी परीक्षा वाले युवाओं को सकारात्मक संकेत मिलेंगे।
परिवार – घर का माहौल सामान्य रहेगा, पर जिम्मेदारियों पर हल्की नोकझोंक हो सकती है। बड़े सदस्य की सलाह काम आएगी। परिवार के साथ घूमने या छोटी यात्रा का योग है। इससे नजदीकी बढ़ेगी। घर में मेहमान भी आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में अपनापन रहेगा, पर उम्मीदें व्यावहारिक रखें। साफ भाषा में बात करेंगे तो भ्रम नहीं बनेगा। अविवाहित लोग रिश्ते को लेकर अपनी सोच स्पष्ट करेंगे।
हेल्थ – सेहत को प्राथमिकता देनी होगी। काम और चिंता से थकान व सुस्ती रहेगी। सर्दी, जुकाम या खांसी परेशान कर सकती है। दिल, पीठ या ब्लड प्रेशर की समस्या वाले सतर्क रहें। भारी और तला खाना पेट में जलन बढ़ाएगा। गुनगुना पानी और हल्का भोजन आराम देगा। रोज थोड़ा चलना लाभ देगा। जरूरत लगे तो जांच समय पर कराएं। नींद पूरी रहेगी तो ऊर्जा बनी रहेगी।

कन्या – पॉजिटिव – कन्या राशि वालों के लिए यह महीना धीमे पर ठोस कदमों का रहेगा। योजना के अनुसार काम करेंगे तो कई अटके काम समय पर बनेंगे। आय और खर्च का संतुलन बेहतर रहेगा। घर में शांति रहेगी और गलतफहमी कम होगी। शिफ्ट होने या जगह बदलने की तैयारी में गति आएगी। छोटी कोशिशों से भी परिणाम दिखेंगे। आत्मविश्वास स्थिर रहेगा और परिवार का साथ मन हल्का करेगा।
नेगेटिव – काम का दबाव बढेगा, इसलिए घर और ऑफिस की जिम्मेदारियां साथ चलेंगी। किसी करीबी रिश्तेदार के वैवाहिक तनाव का असर आपके मूड पर पड सकता है। गुस्सा या जिद से बात बिगडने का योग है। अधिक सोचने की आदत थकाएगी और नींद पर असर पडेगा। कुछ फैसले टल सकते हैं। लचीलापन रखेंगे तो नुकसान नहीं होगा और संबंध संभले रहेंगे।
करियर – कारोबार में सुधार की दिशा साफ होगी और नए संपर्क जुडेंगे। अभी बडे जोखिम से बचना सही रहेगा। हिसाब किताब और बिल समय पर जांचेंगे तो गडबडी रुकेगी। कर्मचारी की छोटी गलती भी नुकसान दे सकती है। नौकरी में लक्ष्य का दबाव बढेगा, पर प्रदर्शन भी दिखेगा। वरिष्ठों से साफ संवाद रहेगा तो भरोसा बढेगा और काम आसानी से होगा।
परिवार – घर का माहौल सामान्य रहेगा, पर व्यवस्था को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। बात बढाने के बजाय समझौता करेंगे तो शांति बनी रहेगी। रिश्तेदारों की आवाजाही से घर में रौनक बढेगी। धार्मिक स्थल या छोटी यात्रा का योग है। प्रेम संबंधों में भरोसा और नजदीकी बढेगी। बहुत शिकायत करेंगे तो साथी पर दबाव बनेगा। अविवाहित लोगों की सोच स्पष्ट होगी।
हेल्थ – सेहत सामान्य रहेगी, पर काम की अधिकता से थकान बढेगी। पैरों में दर्द या कमर में जकड़न हो सकती है। भारी और तला भोजन से पेट में जलन बढेगी। तनाव के कारण सिरदर्द या दबाव बढ सकता है। नींद टूटने की संभावना रहेगी। घर के किसी सदस्य की जांच या दवा पर ध्यान देना पडेगा। समय पर आराम करेंगे तो स्थिति संभल जाएगी।

तुला – पॉजिटिव – धीरे धीरे स्थितियां आपके पक्ष में आएंगी। रुके काम चलेंगे और पुराने प्रयास का फायदा दिखेगा। परिवार में आपकी बात मानी जाएगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से उलझा काम सुलझेगा। घर में साफ सफाई, सजावट या छोटे बदलाव होंगे। ध्यान, पूजा या अच्छे साहित्य में रुचि बढेगी। सही लोगों से संपर्क बढ़ेगा और नए रास्ते खुलेंगे। आत्मविश्वास भी स्थिर रहेगा।
नेगेटिव – सबको खुश करने की कोशिश आपको थका सकती है। मन की बात दबाने से तनाव बढेगा। रिश्तेदारी और घर के खर्च अचानक बढ सकते हैं, इसलिए बजट ढीला न होने दें। गुस्से में बोली बात माहौल बिगाड सकती है। दोस्त या करीबी से गलतफहमी बन सकती है। विद्यार्थी आलस और मोबाइल में समय लगाएंगे तो नुकसान झेलना पड सकता है।
करियर – काम की गति बढेगी, पर शुरुआत धीमी रहेगी। पुराने ग्राहक और पुराने संपर्क फिर काम देंगे। ऑनलाइन, फोन या मेल से जरूरी सूचना मिलेगी। साझेदारी या नई डील में कागज और शर्तें ध्यान से पढें। बिना जांच नई जिम्मेदारी न लें। नौकरी में टीमवर्क से काम बनेगा। सहकर्मी की ढिलाई का बोझ आप पर आ सकता है, रिकॉर्ड साफ रखें।
परिवार – घर का माहौल शांत रहेगा। पुराने मनमुटाव पर बातचीत करेंगे तो हल निकलेगा। पति पत्नी में सहयोग बना रहेगा, पर उम्मीदें बहुत ऊंची न रखें। संतान की छोटी उपलब्धि खुशी देगी। पुराने मित्र या रिश्तेदार से मिलना पुरानी यादें ताजा करेगा। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की चर्चा शुरू हो सकती है। फैसला सोच समझकर लें और बात साफ रखें।
हेल्थ – स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर थकान और तनाव हल्का रहेगा। देर रात जागना और स्क्रीन टाइम से नींद टूट सकती है। मौसम बदलने पर सर्दी, खांसी या जुकाम परेशान करेगा। लंबे समय तक बैठने से कमर और कंधे जकड सकते हैं। हल्की वॉक, स्ट्रेचिंग और आसान योग करें। बहुत तीखा और तला खाना कम रखें। पानी नियमित पिएं और आराम का समय तय रखें।

वृश्चिक – पॉजिटिव – इस महीने कुछ बदलाव होंगे, लेकिन आप हालात संभाल लेंगे। घर और काम की दिनचर्या सही रखेंगे तो ज्यादातर काम समय पर पूरे होंगे। छोटे अटकाव आएंगे, फिर भी नए मौके मिलेंगे। सरकारी काम, आवेदन या परमिशन से जुडी प्रक्रिया आगे बढ सकती है। पूजा पाठ और आत्म सुधार में रुचि बढेगी। नए लोगों से परिचय होगा, जिनसे आगे मदद मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
नेगेटिव – जल्दबाजी और लापरवाही से नुकसान हो सकता है। लेनदेन में सिर्फ मौखिक भरोसा न करें, लिखित हिसाब रखें। पडोस या रिश्तेदारी में छोटी बात पर तकरार बनने की आशंका है, इसलिए बात बढने न दें। भावनाओं में आकर फैसला करेंगे तो बाद में पछतावा होगा। युवा गलत संगत, गेम या मौज मस्ती में समय न गंवाएं। गुस्सा और हठ कम रखें। समय के अनुसार रूटीन बदलेंगे तो तनाव घटेगा।
करियर – काम पर आपकी पकड बनी रहनी चाहिए। नई जिम्मेदारी मिलेगी और कुछ अटकाव भी आएंगे, पर टीम के साथ सम्मान और भरोसा रखेंगे तो काम आसान होगा। वित्त, टैक्स, बीमा, मेडिकल, रिसर्च और काउंसलिंग से जुडे लोगों को बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। निवेश, कर्ज या साझेदारी में शर्तें साफ पढें। नौकरी में तुरंत फल कम दिखे, फिर भी निरंतर मेहनत आगे मजबूत आधार बनाएगी। छोटी आधिकारिक यात्रा भी संभव है।
परिवार – घर का माहौल सामान्य से अच्छा रहेगा। पति पत्नी के बीच अपनापन बना रहेगा, बस बातचीत का समय निकालें। किसी पुराने मुद्दे पर बैठकर चर्चा करेंगे तो समाधान निकल सकता है। रिश्तों में ईमानदारी और भरोसा बढाने का समय है। जीवनसाथी की भावनाओं और सेहत पर ध्यान दें। बच्चों से कठोरता की बजाय समझदारी से बात करें। प्रेम संबंध में गलतफहमी हो तो तुरंत साफ करें, टालने से दूरी बढ सकती है।
हेल्थ – सेहत सामान्य रहेगी, फिर भी ठंड के कारण जोडों, पीठ या नसों में जकडन हो सकती है। मन भटके तो काम की क्षमता घटेगी, इसलिए अपनी बात सही तरीके से साझा करें। रोज थोडी देर योग, ध्यान और प्राणायाम करें। काम का बोझ बढे तो बीच बीच में आराम जरूरी है। गुनगुना पानी, हल्का भोजन और समय पर नींद लाभ देगी। नकारात्मक सोच से दूरी रखें, इससे ऊर्जा बनी रहेगी।

धनु – पॉजिटिव – अपनी दिनचर्या और काम को व्यवस्थित करने के लिए अनुकूल समय है। समय का सही प्रबंधन करेंगे तो रुके काम तेजी से बनेंगे। छिपी प्रतिभा सामने आएगी और मुश्किल काम भी मेहनत से पूरे होंगे। थकान के बावजूद ऊर्जा बनी रहेगी। किसी पॉलिसी या सुरक्षित निवेश पर विचार होगा। प्रभावशाली लोगों से बातचीत से उलझनें सुलझेंगी। बच्चों के भविष्य से जुड़ा काम आगे बढ़ेगा। विद्यार्थी और युवा प्रतियोगिता में अच्छा परिणाम पा सकते हैं।
नेगेटिव – आलस और सुस्ती पर नियंत्रण जरूरी है, वरना मौके हाथ से निकल सकते हैं। अटके काम पूरे करने के लिए तुरंत कदम उठाएं। किसी के गलत व्यवहार से मन में भ्रम या निराशा आ सकती है, फिर भी धैर्य रखें। भावनाओं में बहकर जल्दबाजी में वादा न करें। मित्रों और परिवार की सलाह सुनें। पैसों में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए बजट बनाकर चलें। अनुभव के बिना कहीं धन लगाना नुकसान दे सकता है।
करियर – निजी कारणों से लक्ष्य पूरा करने में देर हो सकती है, इसलिए प्राथमिकताएं तय रखें। शेयर या ट्रेडिंग में लाभ के अवसर बनेंगे, पर नियमों के साथ ही कदम रखें। आर्किटेक्ट, इंटीरियर और डिजाइन से जुड़े काम में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। शुरुआत में व्यवस्था संभालें, बाद में गति बढ़ेगी। निवेश से पहले कागज, शर्तें और जोखिम जांच लें। नौकरीपेशा लोगों को प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है।
परिवार – पति-पत्नी के बीच तालमेल अच्छा रहेगा और घर का वातावरण शांत व सहयोगपूर्ण रहेगा। साथ बैठकर छोटी बातें करेंगे तो अपनापन बढ़ेगा। रिश्तों में नजदीकी बढ़ाने के लिए सम्मान और भरोसा जरूरी है। प्रेम संबंधों में आगे बढ़ते समय जल्दबाजी न करें, गलत कदम से मान-सम्मान पर असर पड़ सकता है। संतान की इच्छा रखने वालों के लिए शुभ संकेत हैं। बड़ों की राय सुनकर निर्णय लेंगे तो स्थिरता बनी रहेगी।
हेल्थ – काम की व्यस्तता से शरीर और मन दोनों थक सकते हैं, इसलिए आराम का समय तय रखें। जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारी खुद पर न लें। मौसम के अनुसार दिनचर्या और कपड़ों का ध्यान रखें। पानी, सूप और तरल चीजें पर्याप्त लें। देर रात जागने और अनियमित भोजन से पाचन बिगड़ सकता है। हल्की वॉक, स्ट्रेचिंग और गहरी सांस की आदत मदद करेगी। कमजोरी या दर्द बढ़े तो समय पर जांच कराएं।

मकर – पॉजिटिव – ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। नई योजनाएं तेजी से आगे बढ़ेंगी और काम में पहल करने की हिम्मत भी बनेगी। अटके पैसों की वसूली के प्रयास सफल हो सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में प्रगति दिखेगी। करीबी रिश्तों में सुधार आएगा और पुराने मतभेद सुलझने लगेंगे। निवेश या नई शुरुआत से लाभ के संकेत हैं। आपके प्रयासों से मान-सम्मान बढ़ेगा और आत्मबल मजबूत होगा। काम की दिशा अधिक स्पष्ट रहेगी।
नेगेटिव – अति आत्मविश्वास के कारण जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। अनावश्यक बहस या पड़ोसियों से तकरार की स्थिति बन सकती है, इसलिए बोलचाल में संयम रखें। दूसरों के मामलों में ज्यादा उलझेंगे तो आपके जरूरी काम पीछे रह सकते हैं। खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए बजट तय करें और फालतू खरीदारी रोकें। युवाओं को किसी प्रयास का परिणाम देर से मिल सकता है, पर निराश न हों। धैर्य और अनुशासन से स्थिति संभल जाएगी।
करियर – कामकाज में उन्नति के संकेत हैं। नई जिम्मेदारी, नई भूमिका या नया काम मिलने पर आप अच्छी छाप छोड़ पाएंगे। साझेदारी में काम कर रहे हैं तो शर्तें साफ रखें और दस्तावेज ध्यान से जांचें। जोखिम भरे फैसलों को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा, खासकर बड़े लेनदेन में। सरकारी काम या अनुमति से जुड़ा मामला किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आगे बढ़ सकता है। नौकरी में व्यवस्था बनी रहेगी और मेहनत का लाभ आगे चलकर दिखेगा।
परिवार – घर में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी शुभ आयोजन की तैयारी भी बन सकती है। जीवनसाथी के साथ बातचीत बढ़ेगी और गलतफहमी दूर करने का अवसर मिलेगा। मित्रों से मिलना-जुलना मन हल्का करेगा। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। रिश्तों में धैर्य रखें और अपनी बात सधी हुई भाषा में रखें। सम्मान और भरोसे को प्राथमिकता देने से संबंध मजबूत होंगे।
हेल्थ – अधिकांश समय शरीर में ताजगी बनी रहेगी, फिर भी मौसम से बचाव जरूरी है। खानपान संतुलित रखें और पानी पर्याप्त पिएं। ब्लड प्रेशर या शुगर की समस्या हो तो जांच और दवा नियमित रखें। ठंड और वायरल से सतर्क रहें। काम के दबाव में नींद न बिगड़ने दें। रोज थोड़ा चलना, हल्का व्यायाम और ध्यान मन को शांत रखेगा।

कुंभ – पॉजिटिव – यह समय जीवन में कई बदलाव लाएगा और आपको ठहरकर सोचने का मौका देगा। आप बीते साल की गलतियों, सफलताओं और अधूरे कामों पर गंभीरता से विचार करेंगे। इसी दौरान कई अच्छे आइडिया आएंगे और भविष्य को लेकर आप ज्यादा समझदारी से फैसले ले पाएंगे। दूसरों से अलग सोचने की आपकी आदत इस माह आपकी ताकत बनेगी। प्रॉपर्टी या किसी वाद-विवाद को सुलझाने के लिए समय अनुकूल है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के प्रयासरत विद्यार्थियों को शुभ सूचना मिल सकती है। ध्यान, साधना या एकांत में समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव – मन में उलझनें रह सकती हैं और कई बार लगेगा कि लोग आपको ठीक से नहीं समझ रहे। भावनाएं दबाने से बेचैनी बढ़ेगी और निर्णय लेने में देर हो सकती है। माह के शुरुआती हिस्से में खर्चों को लेकर सतर्क रहें। सामाजिक गतिविधियों से पूरी तरह कटें नहीं। भाइयों के साथ संबंध मधुर रखना आपकी जिम्मेदारी रहेगी। गुस्सा और आवेश पर नियंत्रण रखें। युवा वर्ग अति आत्मविश्वास से बचे और पढ़ाई व करियर पर ज्यादा फोकस करे।
करियर – तुरंत बड़ी सफलता भले न मिले, लेकिन यह समय मजबूत तैयारी कराएगा। व्यवसायियों के मन में नई योजनाएं आएंगी और नए काम या पार्टनरशिप पर विचार होगा, पर जल्दबाजी में बड़ा फैसला न लें। उधार दिया पैसा या रुका भुगतान निकालने के लिए समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोग अपनी कमियां सुधारें, नई स्किल सीखें और काम करने का तरीका बेहतर बनाएं। ऑफिस की राजनीति से दूरी रखना फायदेमंद रहेगा। व्यवसाय शुरू करने की कोशिश कर रहे युवाओं का काम आगे बढ़ सकता है।
परिवार – रिश्तों के मामले में समय संवेदनशील रहेगा। विवाहित लोग जीवनसाथी से मन की बात साझा करें, वरना दूरी महसूस हो सकती है। घर में विचारों के मतभेद परेशान कर सकते हैं, लेकिन आपकी समझदारी और सहनशीलता रिश्तों को संभाल लेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी और बातचीत में कमी रह सकती है। खुलकर बात नहीं करेंगे, तो गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।
स्वास्थ्य – सेहत के लिए यह समय आराम और अनुशासन मांगता है। मानसिक थकान, सिर भारी रहना, नींद की कमी या बेचैनी हो सकती है। ठंड के कारण सर्दी-जुकाम, जोड़ों में दर्द या आलस महसूस होगा। खानपान में लापरवाही से पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। योग, ध्यान, सुबह की सैर और समय पर सोना लाभ देगा। खुद को बहुत अकेला न रखें, मेल-मिलाप और बातचीत मन को हल्का करेगी।

मीन – पॉजिटिव – इस महीने कुछ अच्छे बदलाव शुरू होंगे। रुके काम धीरे-धीरे चलने लगेंगे। नई योजना पर काम करने का मन बनेगा और आप साहस के साथ कदम उठाएंगे। सरकारी काम या कागजी काम में भी गति दिख सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और किसी पुराने प्रयास का फायदा मिल सकता है। घर-परिवार में बातचीत बेहतर होगी और पुराने मतभेद शांत होने लगेंगे। निवेश या नए प्रोजेक्ट से लाभ की उम्मीद रहेगी।
नेगेटिव – कभी-कभी आपका ज्यादा आत्मविश्वास आपको जल्दबाजी में फैसला करवा सकता है। छोटी-छोटी बातों में उलझकर जरूरी काम टल सकते हैं। भावनाओं में आकर बात बढ़ाने से रिश्तों में तनाव बन सकता है, इसलिए शब्द संभालकर बोलें। खर्च बढ़ने की संभावना रहेगी, खासकर ऐसे खर्च जो जरूरी नहीं हैं। छात्रों और युवाओं को मौज-मस्ती या गलत संगति से दूरी रखनी होगी। लापरवाही से कोई मौका हाथ से निकल सकता है, इसलिए फोकस बनाए रखें।
करियर – कामकाज के लिए यह महीना फायदे वाला रह सकता है। नए प्रोजेक्ट, नए क्लाइंट या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय में विस्तार की बात आगे बढ़ सकती है, लेकिन बिना सोचे रिस्क न लें। पार्टनरशिप में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा तो फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का परिणाम दिख सकता है और विदेश या यात्रा से जुड़ा मौका भी बन सकता है। सरकारी नौकरी वाले लोग नियमों में ढील न दें, वरना जांच जैसी स्थिति बन सकती है।
लव – घर में खुशियों का माहौल रह सकता है। पति-पत्नी मिलकर घर की व्यवस्था बेहतर करेंगे और कोई शुभ योजना बन सकती है। दोस्त और रिश्तेदारों से संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा रखना जरूरी है, खासकर तब जब करियर या पढ़ाई प्रभावित होने लगे। अगर किसी रिश्ते में दूरी या खटास चल रही है, तो बातचीत से सुधार का मौका मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे संकेत बन सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में फैसला न करें।
हेल्थ – अधिकांश समय ऊर्जा बनी रहेगी और मानसिक दबाव कम होगा। फिर भी ठंड और मौसम बदलने से सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है। खानपान और दिनचर्या नियमित रखें, क्योंकि अनियमितता से थकान बढ़ती है। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर वालों को जांच और दवा में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। पर्याप्त पानी, हल्का व्यायाम और समय पर नींद आपको पूरे महीने स्थिर रखेगी। तनाव को मन में दबाने के बजाय सही तरीके से निकालें।
.