श्योपुर को मिला 22 करोड़ का नया रेलवे स्टेशन: अमृत भारत योजना के तहत निर्माण; मई तक पूरा होगा ब्रॉडगेज, जून में दौड़ेगी पहली ट्रेन – Sheopur News

श्योपुर में ब्रॉडगेज रेलवे ट्रैक का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। इसे मई तक पूर्ण करने का लक्ष्य है, जिसके बाद जून में पहली ट्रेन चलाने की समय-सीमा तय की गई है। नया साल 2026 जिले के लिए महत्वपूर्ण विकास लेकर आएगा।

.

ब्रॉडगेज लाइन के साथ ही श्योपुर को अमृत भारत योजना के तहत एक नया रेलवे स्टेशन भी मिलेगा। इसके भव्य निर्माण के लिए 22 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

यह दो मंजिला स्टेशन श्योपुर किले की ऐतिहासिक वास्तुकला से प्रेरित होगा। रेलवे विभाग के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

गतिशील डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर सतीश चंद्र दुबे ने बताया कि निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है। विभाग ने टेंडर बुलाने की तैयारी कर ली है और कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।

चार प्रतीक्षालय, तीन रेलवे लाइन और फुट ओवरब्रिज

रेलवे स्टेशन पर रहेंगी चार प्रतीक्षालय खासबात यह है कि श्योपुर रेलवे स्टेशन पर दो नहीं तीन लाइन रहेंगी और भविष्य में एक और लाइन बढ़ाई जा सके, उस ढंग से यहां पर विस्तृत जगह रखी गई है। फुट ब्रिज भी अमृत योजना में बनने वाले रेलवे स्टेशन में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि, इसका निर्माण कार्य जल्दी ही शुरू हो जाएगा।

पुल-पुलियाओं का काम पूरा, ट्रैक पर पटरियां भी बिछकर तैयार वीरपुर से श्योपुर तक के रेलवे ट्रैक को दो अलग अलग कंपनियां तैयार कर रही हैं। झांझरिया वीरपुर से सिरोनी और सिरोनी से श्योपुर का काम अशोक बिल्डकॉन कर रही है। दोनों की कंपनियों ने धरातल पर पुल पुलिया का निर्माण कार्य पूरा कर दिया है।

मई तक निर्माण पूरा होने का दावा

रजनीश कुमार लाइजनिंग ऑफिसर एबीएल ग्रुप रजनीश कुमार ने बताया कि सिरोनी से श्योपुर के बीच में पटरियां बिछाने का कार्य किया जा रहा है। दोनों ही कंपनियां 650 करोड़ रुपए से ट्रैक का निर्माण कार्य कर रही हैं। जिसका 95 प्रतिशत काम कंपनियों ने पूरा बताते हुए मई में ट्रैक को कंपलीट कर देने का दावा किया है। इसका प्रेजेंटेशन भी कंपनियों की ओर से मंगलवार को दिया गया है।

कोटा तक बिछने वाला ट्रैक का काम भी होगा शुरू बता दें कि जहां ग्वालियर श्योपुर 181 किमी के ट्रैक का काम कंपलीट होकर इस साल से उसपर ट्रेन दौड़ने लगेगी। वहीं श्योपुर से कोटा के लिए जो नवीन ट्रैक बनने वाला है, उसके निर्माण कार्य को भी इस साल स्वीकृति मिलकर धरातल पर काम शुरू हो सकेगा।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *