अनोखा स्टार्टअप.. इस शख्स ने फूल को बना दिया सोना, एक महीने की 1 करोड़ कमाई!

Last Updated:

दिल्ली में भरत बंसल, सुरभी बंसल और राजीव बंसल ने निर्मला स्टार्टअप शुरू किया, जो मंदिरों के फूलों से अगरबत्ती बनाकर हर महीने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा रेवेन्यू कमा रहा है.

दिल्ली: देश में कई तरह के अलग-अलग स्टार्टअप्स लोगों ने शुरू किए हैं. वहीं अगर स्टार्टअप्स की दुनिया में बात की जाए तो हमारा देश तीसरा ऐसा बड़ा देश है जो स्टार्टअप्स का सबसे ज्यादा इकोसिस्टम बना चुका है. इसी के चलते भारत देश में दिल्ली एक ऐसा राज्य है जहां पर कई तरह के छोटे-बड़े और कई अलग-अलग किस्म के स्टार्टअप्स आए दिन शुरू होते रहते हैं जो आगे जाकर काफी बड़े यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स का रूप भी ले लेते हैं.

ऐसे में अब दिल्ली में निर्मला नाम का एक ऐसा स्टार्टअप उभर कर सामने आया है जो कि दिल्ली के मंदिरों और देश के भी कई मंदिरों में इस्तेमाल होने वाले फूलों से कुछ ऐसा कर रहा है जिससे वह महीने का करीब 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का रेवेन्यू लगातार बना रहा है.

कहां से आया आइडिया
कंपनी के फाउंडर और सीईओ भरत बंसल ने बताया कि इस कंपनी की शुरुआत उन्होंने अपने दो साथियों सुरभी बंसल और राजीव बंसल के साथ मिलकर की थी. भरत ने बताया कि उनके साथी कोविड से पहले एक बार शिरडी साईं बाबा के मंदिर में गए थे जहां पर उन्होंने देखा था कि वहां पर फूलों से अगरबत्तियां तैयार की जा रही हैं. वहीं से फिर उनको आइडिया आया था कि जो दिल्ली के मंदिरों में फूल चढ़ाए जाते हैं उन्हें बाद में या तो पानी में विसर्जित कर दिया जाता है या फिर वह वेस्ट बन जाते हैं.

इसलिए अगर हम इन मंदिरों से फूल एकत्रित करके उनकी भी दिल्ली में अगरबत्ती बनाना शुरू करें और इसका एक बिजनेस खोले तो यह काफी अच्छा रहेगा. भरत आगे बताते हैं कि इसके बाद उन्होंने मुझसे यह आइडिया शेयर किया और हमने फिर इस पर काम करना शुरू किया जिसके बाद उन्होंने इस बिजनेस को शुरू किया जो अब उन्हें महीने का 1 करोड़ रुपए से ज्यादा कर रेवेन्यू बनाकर देता है.

इतनी की थी इन्वेस्टमेंट और यह आई थी मुश्किलें
भरत ने बताया कि इस बिजनेस को शुरू करने के लिए ज्यादा इन्वेस्टमेंट की जरूरत नहीं पड़ती है इसलिए उन्होंने 10 से 15 लाख रुपए इन्वेस्ट करके इस बिजनेस की शुरुआत कर दी थी. उनका कहना था कि यदि फूलों को सुखाने के लिए आपको ड्रायर जैसी बड़ी मशीन का इस्तेमाल करना हो तो इन्वेस्टमेंट थोड़ा ज्यादा हो जाएगा. लेकिन वह खुद अपनी कंपनी में सब फूलों को धूप में सुखाते हैं इसलिए उनका ज्यादा खर्चा नहीं है.

उन्होंने आगे बताया कि दिल्ली में सबसे ज्यादा मुश्किल उन्हें तब आई थी जब उन्होंने मंदिर वालों को यह कहा था कि वह उनके मंदिर से फूल इकट्ठा करके उसे अगरबत्ती बनाना चाहते हैं और इसके बाद उनका कहना था कि मंदिर वाले पहले तो काफी मुश्किल से माने और उसके बाद उन्होंने मंदिर से कई लोग हमारे साथ कई बार हमारी फैक्ट्री तक भेजें ताकि वह देख सकेंगे कि हम फूलों से क्या करते हैं. उनका आगे कहना था कि वह इस बिजनेस को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से चलाते हैं और वह ऑनलाइन अमेजॉन, ब्लिंकिट जैसी वेबसाइट पर अपनी निर्मला की अगरबत्ती बेचते हैं. अंत में उनका कहना था कि वह आने वाले कुछ समय में इन मंदिरों में इस्तेमाल हो जाने वाले इन फूलों से कई और तरह की सामग्रियां बनाने का भी प्रयास करने वाले हैं.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

homebusiness

अनोखा स्टार्टअप.. इस शख्स ने फूल को बना दिया सोना, एक महीने की 1 करोड़ कमाई!

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *