हजारीबाग से 15 किलोमीटर की में बेस्ट यह 5 पिकनिक स्पॉट, नजारे करेंगे अपनी और आकर्षित

Last Updated:

Hazaribagh Top 5 Tourist Spots : हजारीबाग में नए साल पर कैनरी हिल, हजारीबाग झील, हजारीबाग वन्य प्राणी अभयारण्य, छड़वा डैम और लारा नदी पिकनिक के लिए लोगों की पहली पसंद बन गए हैं. इन 5 जगहों पर नए साल में पर्यटकों भीड़ होती है.

नए साल के आगमन को लेकर हजारीबाग जिले में उत्साह का माहौल बना हुआ है. हर साल की तरह इस बार भी लोग 31 दिसंबर और 1 जनवरी को परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने और पिकनिक मनाने की योजना बना रहे हैं. प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़, जंगल और जलस्रोतों से घिरा हजारीबाग जिला पिकनिक के लिहाज से हमेशा से खास रहा है. शहर से करीब 15 किलोमीटर के दायरे में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां कम खर्च में लोग सुकून भरे पल बिता सकते हैं.

पिकनिक

सबसे खास बात यह है कि इस पिकनिक स्पॉट तक पहुंचना आसान है. यहां का वातावरण हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी के लिए ये जगहें नए साल की शुरुआत को यादगार बनाने का अवसर देती हैं. यही वजह है कि जैसे-जैसे नया साल नजदीक आता है. इन स्थलों पर लोगों की आवाजाही बढ़ने लगती है.

पिकनिक

हजारीबाग शहर के नजदीक स्थित कैनरी हिल नए साल में पिकनिक मनाने वालों की पहली पसंद बन गया है. ऊंची पहाड़ी से शहर का मनोरम दृश्य, ठंडी हवा और हरियाली लोगों को आकर्षित करती है. सुबह से शाम तक यहां रौनक बनी रहती है और परिवार के साथ बैठकर प्रकृति का आनंद लेना लोगों को खास अनुभव देता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पिकनिक

हजारीबाग झील भी नए साल के मौके पर लोगों को अपनी ओर खींचती है. शांत वातावरण और खुले आसमान के नीचे झील के किनारे बैठकर समय बिताना लोगों को सुकून देता है. बच्चों के साथ घूमना, तस्वीरें लेना और दोस्तों के साथ बातचीत करना नए साल की खुशी को और बढ़ा देता है.

झरना

हजारीबाग वन्य प्राणी अभयारण्य प्रकृति प्रेमियों के लिए खास स्थान है. घने जंगल, पक्षियों की चहचहाहट और स्वच्छ वातावरण शहर की भागदौड़ से दूर ले जाता है. नए साल में यहां पिकनिक के साथ जंगल का आनंद लेना लोगों को अलग ही रोमांच देता है. यहां कई झरने मौजूद हैं.

छड़वा

छड़वा डैम हजारीबाग से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. नए साल में यह जगह भी काफी लोकप्रिय हो जाती है. बांध के आसपास फैली हरियाली और पानी का विशाल दृश्य लोगों को आकर्षित करता है. दूर-दराज से लोग यहां पहुंचकर परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते हैं.

पिकनिक

लारा नदी का इलाका भी नए साल में पिकनिक के लिए शांत और सुंदर विकल्प माना जाता है. यहां से दिखाई देने वाला प्राकृतिक नजारा और खुला माहौल लोगों को दिनभर रोके रखता है. खासकर युवा वर्ग यहां आकर फोटोग्राफी और घूमने का आनंद लेते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

हजारीबाग के ये हैं टॉप 5 शानदार पिकनिक स्पॉट, यहां देखें मनमोहक दृष्य

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *