पाचन, इम्यूनिटी और ब्लड शुगर कंट्रोल! काली तुलसी का पानी पीने के ये 6 फायदे जानकर आप भी पीने लगेंगे रोज़

Last Updated:

Black Tulsi Benefits: बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ना, सर्दी-जुकाम और थकान अगर आपकी परेशानी बन चुकी है, तो काली तुलसी का पानी आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है. आयुर्वेद के अनुसार रोज सुबह खाली पेट काली तुलसी के पत्तों का पानी पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह एक आसान घरेलू उपाय है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के सेहत को मजबूत बनाने में मदद करता है.

काली तुलसी के पत्तों को आयुर्वेद में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला एक शक्तिशाली औषधीय पौधा माना गया है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत देते हैं. रोज सुबह खाली पेट काली तुलसी के 5-7 पत्तों को पानी में उबालकर पीने से शरीर की इम्यूनिटी धीरे-धीरे मजबूत होती है. बदलते मौसम में होने वाले वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम और गले के संक्रमण से बचाव में यह बेहद असरदार है. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ऐजल पटेल ने लोकल 18 को बताया कि यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी मदद करती है, जिससे शरीर अंदर से स्वस्थ रहता है.

Instant relief from cough and cold

अगर आप लगातार खांसी, जुकाम या गले की खराश से परेशान रहते हैं, तो काली तुलसी के पत्तों का पानी एक घरेलू उपचार के रूप में बेहद फायदेमंद है. इसके पत्तों में मौजूद यूजेनॉल और कपूर जैसे तत्व श्वसन तंत्र को मजबूत करते हैं. काली तुलसी का पानी पीने से बलगम पतला होता है और छाती में जमी कफ आसानी से बाहर निकलती है. खास बात यह है कि नियमित सेवन से सिर्फ दो दिन में गले की जलन और बंद नाक में राहत महसूस होने लगती है. बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी यह एक सुरक्षित और प्राकृतिक उपाय माना जाता है.

Relief from stress and mental fatigue

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और मानसिक थकान आम समस्या बन चुकी है. काली तुलसी को एक प्राकृतिक एडेप्टोजेन माना जाता है, जो शरीर को तनाव से लड़ने में मदद करता है. रोजाना इसका पानी पीने से दिमाग शांत रहता है और चिंता, बेचैनी व नींद न आने की समस्या में सुधार होता है. यह हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में भी सहायक है, जिससे मूड बेहतर रहता है. सुबह या शाम को काली तुलसी का गुनगुना पानी पीने से मानसिक स्पष्टता बढ़ती है, दिनभर ऊर्जा बनी रहती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Strengthens the digestive system

काली तुलसी के पत्तों का पानी पाचन संबंधी समस्याओं में भी लाभकारी माना जाता है. यह गैस, अपच, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याओं को कम करता है. इसमें मौजूद प्राकृतिक एंजाइम्स पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और आंतों को स्वस्थ रखते हैं. नियमित सेवन से भूख भी बेहतर होती है और शरीर पोषक तत्वों को अच्छे से अवशोषित कर पाता है. जिन लोगों को बार-बार पेट खराब होने या भारीपन की शिकायत रहती है, उनके लिए काली तुलसी का पानी एक आसान और घरेलू उपाय साबित हो सकता है.

Helps detox the body

काली तुलसी का पानी शरीर को अंदर से साफ करने का काम करता है. यह लिवर और किडनी के कार्य को बेहतर बनाकर शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से खून साफ होता है, जिससे त्वचा पर भी सकारात्मक असर दिखता है. आयुर्वेद में इसे रक्तशोधक माना गया है. सुबह खाली पेट काली तुलसी का पानी पीने से शरीर दिनभर हल्का और ऊर्जावान महसूस करता है, साथ ही थकान भी कम होती है.

Keep the body warm in winter

सर्दियों के मौसम में काली तुलसी का पानी शरीर के लिए विशेष रूप से लाभकारी होता है. इसकी तासीर गर्म होती है, जिससे ठंड से बचाव होता है. यह शरीर के तापमान को संतुलित रखता है और ठंड के कारण होने वाले दर्द, जकड़न और सुस्ती को कम करता है. पहाड़ी और ठंडे इलाकों में काली तुलसी का उपयोग सदियों से घरेलू काढ़े के रूप में किया जाता रहा है. सर्दी के मौसम में इसे अपनी डेली रूटीन में शामिल करना फायदेमंद साबित हो सकता है.

The right way to consume

काली तुलसी के पत्तों का पानी बनाने के लिए 5–7 ताजे पत्ते लें और एक गिलास पानी में उबाल लें. जब पानी आधा रह जाए, तो छानकर गुनगुना पी लें. चाहें तो स्वाद और असर बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा शहद या अदरक भी मिला सकते हैं. इसे सुबह खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. हालांकि, जरूरत से ज्यादा सेवन से बचना चाहिए.

Who should be cautious?

हालांकि काली तुलसी प्राकृतिक औषधि है, लेकिन कुछ लोगों को इसके सेवन में सावधानी बरतनी चाहिए. गर्भवती महिलाएं, गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोग या जो नियमित दवाइयां लेते हैं, उन्हें सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर या कमजोरी महसूस हो सकती है. संतुलित मात्रा और सही तरीके से सेवन करने पर काली तुलसी का पानी इम्यूनिटी, तनाव और खांसी-जुकाम में बेहतरीन परिणाम देता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

काली तुलसी का पानी पीने के ये 6 फायदे जानकर आप भी पीने लगेंगे रोज़

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *