Last Updated:
Peanut Benefits/ Mungfali Khane Ke Fayde: सर्दियां शुरू होते ही बाजार में हर जगह आपको ठेलों पर करारी और गर्मा-गर्म मूंगफली बिकती नजर आ जाएगी. यदि ऐसे में आपको मूंगफली खाने का मौका मिल जाए तो बिना पूरा खत्म किए छोड़ने का मन ही नहीं करता है. लोग धूप सेंकते हुए छत, बालकनी, आंगन में यहां तक कि ऑफिस डेस्क पर भी खूब मूंगफली खा जाते हैं. बेशक, मूंगफली खाने में अच्छी लगती है, लेकिन किसी भी चीज का लाभ तभी मिलेगा, जब आप उसे सीमित मात्रा में खाएंगे. ऐसे में जानना जरूरी है कि मूंगफली को एक दिन में कितनी मात्रा में खाना चाहिए, इसकी तासीर कैसी होती है और इसे खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं? आज आयुर्वेदाचार्य द्वारा बताई गई सलाह जानते हैं.
सर्दियों का मौसम सिर्फ गरमा गरम चाय और रजाई का नहीं, बल्कि यह हमारे खाने की वैरायटियों के लिए सबसे बेहतरीन मौसम माना जाता है. बाजार में आपको जगह-जगह मूंगफली बिकती मिल जाती है. मूंगफली को गरीबों का काजू कहा जाता है क्योंकि इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं.

सवाल उठता है कि आखिर मूंगफली की तासीर कैसी होती है? बता दें, मूंगफली खाना ठंड के दिनों में लाभदायक है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है. इसके सेवन से शरीर अंदर से गर्म रहता है और भरपूर एनर्जी भी मिलती है. संक्रमण से बचाने के लिए गर्म तासीर और पौष्टिकता से भरी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है. ऐसे में सर्दियों में गर्मी और क्वालिटी प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी होता है और ये सब चीजें मूंगफली में मिल जाती हैं.

मूंगफली एक सस्ता और बेहद पौष्टिक सुपरफूड है. इसको आयुर्वेद में औषधि माना जाता है. इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं- जैसे हेल्दी फैट, प्रोटीन, कैलोरी, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन ई आदि.
Add News18 as
Preferred Source on Google

ठंड के दिनों में काफी लोग बैठे-बैठे 250 ग्राम से 500 ग्राम तक मूंगफली खा लेते हैं. ऐसा करने से पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, वजन बढ़ सकता है. बेहतर है कि एक दिन में एक से दो मुट्ठी यानी लगभग 30 से 50 ग्राम ही मूंगफली खाएं. हां, जो लोग शारीरिक मेहनत करते हैं- जैसे एथलीट्स, खिलाड़ी या वर्कआउट करते हैं, वे 100 ग्राम मूंगफली खा सकते हैं.

मूंगफली शरीर को रोगों से लड़ने के लिए तैयार करती है. यह वात दोष को संतुलित रखती है. हड्डियों और मांसपेशियों की मरम्मत में मदद करती है. यह हृदय के लिए भी लाभकारी है.

मूंगफली कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करती है और सूजन कम करती है. यह पाचन को भी दुरुस्त करती है. कुल मिलाकर मूंगफली में कई गुण छिपे हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ पोषण भी देते हैं. ये प्रोटीन का अच्छा और सस्ता स्त्रोत भी है.

मूंगफली में विटामिन ई और मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो दिल को हेल्दी बनाता है. बुरा कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. इसके अलावा, मूंगफली शुगर के मरीजों के लिए भी अच्छी होती है. इसमें ‘लो ग्लाइसेमिक इंडैक्स’ होता है, जो शुगर लेवल को रक्त में नियंत्रित रखता है. इससे मूंगफली का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है. इसके अलावा, यह त्वचा से लेकर मस्तिष्क के लिए भी फायदेमंद है. मूंगफली में मौजूद विटामिन बी-12 और हेल्दी फैट दिमाग को पोषण देते हैं.