छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनौठा गांव में सोमवार देर रात सड़क पर दो युवकों के शव मिले हैं। घटना स्थल के पास एक बाइक भी मिली है। मृतकों की पहचान राजेंद्र यादव और संतोष अनुरागी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों के शव सड़क पर पाए गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। ईशानगर थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम होगा।
हत्या या एक्सीडेंट, अभी स्पष्ट नहीं पुलिस अधीक्षक (SP) अगम जैन ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवकों की मौत सड़क दुर्घटना से हुई है या किसी अन्य कारण से। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
घटना स्थल पर एक बाइक भी मिली है जिसकी पासिंग छतरपुर की ही है।

