Virgo January horoscope 2026: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं,जनवरी (January 2026) का महीना कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Kanya Monthly Horoscope).
मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि जनवरी का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.
कन्या राशि के जातकों के लिए साल का पहला महीना मिश्रित फलदायक रहने वाला है. इस माह आपको अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देना होगा. माह की शुरुआत में पेट संबंधी दिक्कतें आपके शारीरिक कष्ट का कारण बन सकती हैं. इस दौरान आप अपने खानपान का ख्याल रखें. इस माह आप लोगों से अत्यधिक अपेक्षाएं रखकर कार्य करेंगे.
जिसके न पूरे होने पर आपके मन में निराशा के भाव जाग सकते हैं. जनवरी महीने के पूर्वार्ध में आपको नौकरीपेशा व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में अपने उच्च अधिकारियों से बनाकर चलने की आवश्यकता रहेगी. इस दौरान आपका किसी अनचाही जगह पर ट्रास्फर अथवा अनचाही जिम्मेदारी मिलने की आशंका बनी रहेगी. इस दौरान व्यवसायियों को जोखिमपूर्ण धन निवेश एवं उधार देने से बचना चाहिए.
कन्या राशि के जातकों को माह के मध्य तक आर्थिक लाभ प्राप्ति में कई प्रकार की अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है. माह के मध्य में आपको करियर-कारोबार से जुड़े कुछ अवसर प्राप्त होंगे, जिसे आपको खोने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में पछतावा करना पड़ेगा. माह के उत्तरार्ध में आपको कारोबार में औसत लाभ की प्राप्ति होगी.
इस दौरान अचानक कुछेक बड़े खर्च आपके सामने आ सकते हैं. रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह के पूर्वार्ध में आपको अपने लव अथवा लाइफ पार्टनर की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचना चाहिए अन्यथा आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं. माह के उत्तरार्ध का समय प्रेम और परिवार की खुशी की दृष्टि शुभ रहने वाला है.
उपाय: पहली रोटी गाय को खिलाएं.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
.