Benefits of neem leaves: नीम का पेड़ आयुर्वेद में प्रकृति का डॉक्टर माना जाता है, क्योंकि इसके हर हिस्से में औषधीय गुण होते है. लोकल 18 से बातचीत में आयुष चिकित्सक डॉ. राजकुमार ने बताया कि नीम शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है. सुबह खाली पेट नीम की पत्तियों का रस पीने से खून साफ होता है और त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है. नीम मुंहासे, स्किन इन्फेक्शन और एलर्जी में लाभकारी है. दांतों और मसूड़ों के लिए नीम की दातून और नीम युक्त टूथपेस्ट उपयोगी माने जाते है. बालों में नीम का तेल या नीम का पानी रूसी और झड़ने की समस्या कम करता है. नीम न सिर्फ शरीर बल्कि वातावरण को भी शुद्ध करता है और मच्छरों को दूर रखता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।