इस गेंदबाज ने एक टी20 मैच में 8 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए कौन है ये गुमनाम बॉलर?

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 गेंदबाज हैं, जिन्होंने एक मैच में 7-7 विकेट लिए हैं लेकिन सोनम येशे पहली गेंदबाज बन गई हैं जिन्होंने एक टी20 मैच में 8 विकेट लिए. भूटान गेंदबाज सोनम ने ये ऐतिहासिक स्पेल म्यांमार के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में किया. भूटान ने म्यांमार के खिलाफ सीरीज 5-0 से जीती.

कौन हैं सोनम येशे?

टी20 मैच में 8 विकेट लेकर इतिहास रचने वाली सोनम येशे भूटान की गेंदबाज हैं. वह लेफ्ट-आर्म स्पिनर हैं, जिन्होंने म्यामांर के टॉप आर्डर को तहस नहस किया. उन्होंने इस मुकाबले में अपने 4 ओवरों के स्पेल में मात्र 7 रन ही दिए और 8 विकेट लिए.

सोनम येशे की शानदार गेंदबाजी से भूटान में पांचवें टी20 में म्यांमार को 81 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भूटान टीम ने 126 रन बनाए थे. 127 के लक्ष्य का पीछा करते हुए म्यांमार टीम 45 रनों पर सिमट गई. 10 में से 8 विकेट अकेले सोनम ने चटकाए.

3 दिसंबर, 2003 को जन्मी सोनम येशे ने बीती 3 तारीख को अपना 22वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था. उन्होंने भूटान के लिए खेले 35 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 38 विकेट लिए हैं. 

सोनम ये 8 विकेट लेने का रिकॉर्ड 26 दिसंबर को म्यामांर के खिलाफ बनाया, जो 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला था. सीरीज में सोनम येशे ने कुल 13 विकेट लिए.

भारत के लिए T20I मैच में सबसे विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन?

मलेशिया के Syazrul Idrus और बहरीन के Ali Dawood हैं, जिन्होंने एक टी20 में 7-7 विकेट लिए हैं. भारत के लिए एक टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल हैं.

चाहर ने नागपुर में 10 नवंबर, 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ 3.2 ओवरों के स्पेल में 7 रन देकर 6 विकेट लिए थे. चहल ने 1 फरवरी, 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए मैच में 4 ओवरों में 25 रन देकर 6 विकेट लिए थे.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *