सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 85,100 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी 26,000 के ऊपर; IT और मेटल शेयरों में तेजी, ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग में बिकवाली

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 29 दिसंबर को सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 85,100 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 10 अंक की तेजी है, ये 26,050 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 ऊपर कारोबार कर रहे हैं। NSE के IT, मेटल और मीडिया सेक्टर में तेजी है। ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग नीचे हैं।

ग्लोबल मार्केट मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 1.52% ऊपर 4,192 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.39% नीचे 50,550 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.44% चढ़कर 25,933 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.31% बढ़कर 3,975 पर कारोबार कर रहा है ।
  • 26 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.041% गिरकर 48,711 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 0.086% और S&P 500 में 0.030% की गिरावट रही थी।

घरेलू निवेशकों ने ₹1,773 करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 26 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 317.56 करोड़ के शेयर बेचे और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,772.56 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे।
  • दिसंबर में 26 तारीख तक FIIs ने कुल ₹24,148.33 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹64,056.61 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

शुक्रवार को 367 अंक गिरकर बंद हुआ था बाजार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 26 दिसंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 367 नीचे 85,041 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट रही, ये 26,042 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट रही। बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स समेत कुल 8 शेयरों में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। टाइटन का शेयर 2.2% ऊपर बंद हुआ।

निफ्टी के 50 शेयरों में 35 नीचे बंद हुए। NSE के IT, ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग इंडेक्स में गिरावट रही। मेटल, FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में मामूली तेजी रही।

खबरें और भी हैं…
Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *