इस साल भारतीय क्रिकेट टीम की 5 सबसे बड़ी हार, 2025 नहीं रहा खास; फैंस रोने पर हुए मजबूर

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट में साल 2025 अच्छा नहीं रहा. शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पांचवा मैच हुआ, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस हार के साथ भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल में खेलने का सपना टूट गया था. देखें इस साल भारतीय टीम के वो 5 मैच, जिसमें मिली हार से हर भारतीय फैंस मायूस हो गया था. इसमें एक अंडर-19 एशिया कप का फाइनल भी है, जिसमें पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया था.

ऑस्ट्रेलिया की जीत से WTC फाइनल से बाहर हुआ था भारत

इस साल भारत का पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेला गया, जिसमें मिली हार से हर भारतीय फैन मायूस हो गया था. जो इस खेल को दिल से पसंद करते हैं, उनकी आंखों में आंसू तक आ गए होंगे. दरअसल इस टेस्ट में हार से भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल में खेलने का सपना टूट गया था. भारत की बल्लेबाजी खराब रही थी, पहली पारी में 185 और दूसरी पारी में टीम इंडिया 157 रनों पर ऑलआउट हो गई थी.

लॉर्ड्स में मिली शर्मनाक हार

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के जारी चक्र (2025-27) में भारत की पहली टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ हुई. 5 मैचों की ये सीरीज 2-2 से बराबर पर खत्म हुई. इस सीरीज के तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड 22 रनों से जीती थी, जिसमें लक्ष्य सिर्फ 193 रनों का था. ये हार दिल तोड़ने वाली थी, जिसके बाद हर भारतीय फैन मायूस हो गया था. दूसरी पारी में भारत के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे, जो हार की मुख्य वजह बनी.

124 का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाई भारतीय टीम

ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट 14 नवंबर से शुरू हुआ, मेहमान टीम 159 रनों पर सिमट गई. तब लगा कि भारत इस मैच को आसानी से जीत जाएगा. हालांकि पहली पारी के आधार पर भारत सिर्फ 30 रनों की बढ़त हासिल कर सका. दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका 153 रनों पर सिमट गई, तब किसी को नहीं लगा था कि भारत ये टेस्ट हार भी सकता है. जीतने के लिए सिर्फ 124 रन बनाने थे, लेकिन इसका पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 100 रन भी नहीं बना सकी. ये टेस्ट भारत 30 रनों से हार गया.

भारत की सबसे बड़ी टेस्ट हार (रनों के आधार पर)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी भारत की फ्लॉप बल्लेबाजी देखने को मिली. पहली पारी में 201 और दूसरी पारी में टीम इंडिया 140 रनों पर ढेर हो गई. दक्षिण अफ्रीका ये टेस्ट 408 रनों से जीता था, जो रनों के अंतर आधार पर भारत की सबसे बड़ी हार बनी. इस मैच में हार से भारत का WTC के जारी चक्र के फाइनल में पहुंचने का रास्ता भी बहुत कठिन हो गया. अब भारत को 9 टेस्ट में से 8 जीतने हैं. भारत अभी तक WTC खिताब नहीं जीत पाया है.

अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान से हारा भारत

वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, आरोन जॉर्ज आदि ये नाम अंडर-19 एशिया कप में छाए हुए थे, लगा नहीं था कि पाकिस्तान फाइनल में भारत को हरा देगा. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 347 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया 156 रनों पर ऑलआउट हो गई. बेशक ये अंडर-19 टूर्नामेंट था, लेकिन इसे सभी फैंस देख रहे थे और हार मिलने से हर भारतीय फैन दुखी हुआ.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *