इंदौर के राजेंद्र नगर इलाके में कचरे के ढेर में एक नवजात का शव पड़ा मिला है। रविवार शाम को पैदल जा रही एक महिला ने उसके आसपास कुत्तों को देखा तो अपने परिचित को जानकारी दी। उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
.
राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक पुलिया के पास नीचे की तरफ कचरे के ढेर में एक नवजात का शव पड़ा था। उसके आसपास कुत्ते घूम रहे थे। बच्चे के शव को जिला अस्पताल भेजा है।
इधर, पुलिस शव को फेंकने वाले की तलाश कर रही है। नवजात करीब 7 माह का होने अनुमान है। पूर्व में भी यहां पर कई बार नवजात के शव मिले हैं।
द्वारकापुरी के बच्चे को लेकर नहीं लगी जानकारी इससे करीब 6 दिन पहले द्वारकापुरी के सांईबाबा नगर में भी एक नवजात बोरे में पड़े मिला था। तब राहगीर ने आवाज सुनने पर पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस ने उसे एमवाय भेजा था।
यहां चेकअप के बाद उसे संस्था के सुपुर्द किया है। जहां उसकी देखरेख की जा रही है। अभी नवजात को छोड़ने वाले की जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
.