आज सोना खरीदने के लिए कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब? जानें कितना है 22 कैरेट गोल्ड का भाव?

Gold-Silver Price Today: आज 28 दिसंबर रविवार को सोने की कीमतों में बीते 7 दिनों से चली आ रही तेजी पर ब्रेक लगा है. बीते एक हफ्ते में सोने की कीमत में प्रति 100 ग्राम पर 60,000 रुपये का इजाफा हुआ है. इसी के साथ अपने अब तक के सबसे हाई लेवल पर पहुंचकर सोने ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया.

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोने की बढ़ती मांग के बीच इसकी कीमतों में उछाल आया है. इसी वजह से सोने की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड तोड़ रही हैं. आइए देखते हैं सोने की कीमतों में आज कितनी कमी आई है? 

MCX पर सोने का भाव

आज देश में 22-कैरेट सोने की कीमत 129,450 रुपये, जबकि 24-कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 141,220 रुपये है. चूंकि आज MCX पर ट्रेडिंग बंद है इसलिए इसमें सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा जा सकता. शुक्रवार को पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी हफ्ते में MCX पर 5 फरवरी, 2026 को एक्सपायरी वाले सोने की कीमत 0.05 परसेंट उछलकर 139,940 रुपये पर बंद हुआ. इसी तरह से मार्च 2026 डिलीवरी के लिए चांदी का वायदा भाव 7.66 परसेंट चढ़कर 240,935 रुपये पर हरे निशान में बंद हुए. 

इन शहरों में आज सोने का भाव

  • मुंबई में आज 22-कैरेट सोने की कीमत 129,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24-कैरेट सोने की कीमत 141,220 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
  • हैदराबाद में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 129,450 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 141,220 रुपये है. 
  • बेंगलुरु में आज 22 कैरेट सोने का रेट 10 ग्राम के लिए 129,450 रुपये है, जबकि 24-कैरेट सोने का रेट 10 ग्राम के लिए 141,220 रुपये है. 
  • कोलकाता, केरल, पुणे में भी आज मुंबई की ही तरह  22-कैरेट सोने की कीमत 129,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24-कैरेट सोने की कीमत 141,220 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
  • दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 14,1370 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत यहां प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 120,960 रुपये है. 

 

ये भी पढ़ें:

दुनिया में जितना सोना है उसका आधा अकेले BRICS के पास, क्या इससे ट्रंप की बढ़ेगी टेंशन? 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *