₹40 से 4000000 टर्नओवर तक… PM मोदी ने थपथपाई थी पीठ, रांची के बुधन सिंह ने स्टॉल से खड़ी कर दी कंपनी

X

PM मोदी ने थपथपाई पीठ…स्टॉल से बुधन सिंह ने खड़ी कर दी 4000000 की कंपनी

 

arw img

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले बुधन सिंह पूर्ति के पास एक समय ₹40 भी नहीं था. आज वह सालाना 4000000 लाख रुपये कमा रहे हैं. दरअसल, बुधन पूर्ति ने अपनी एक कंपनी खड़ा की है, जिसका नाम पूर्ति एग्रोटेक कंपनी है. इसके तहत कड़ी पत्ता पाउडर, मोती की खेती, ग्रीन टी यह सब चीज को बनाने और मार्केट में बेचने का काम करते हैं. उन्होंने बताया कि 2019 में पीएम मोदी खूंटी आए हुए थे. उस समय वह मोती की खेती किया करते थे. उसका एक छोटा सा स्टॉल लगाया था. जहां नेता अर्जुन मुंडा भी पीएम मोदी के साथ थे. उन्होंने यह स्टॉल पीएम मोदी दिखाया. पीएम मोदी ने तारीफ करते हुए पीठ थप-थपाई थी. साथ ही कहा था कि एक दिन ऊंचाइयों को छुओगे. उन्होंने बताया कि जब वह 6 माह के थे, तभी उनके पिता जी की मृत्यु हो गई थी. इसके बाद उनकी मां और बुआ ने उनकी परवरिश की. साथ ही उन्हें NIT जमशेदपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करवाई. उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी में कड़ी पत्ता, रागी का हॉर्लिक्स, ग्रीन टी, हर्बल टी मडुवा आटा बनाया जाता है. जहां मोती उत्पादन और अपनी कंपनी द्वारा प्रोडक्ट के जरिए आज उनका सालाना टर्नओवर 40 लाख के पार हो चुका है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

PM मोदी ने थपथपाई पीठ…स्टॉल से बुधन सिंह ने खड़ी कर दी 4000000 की कंपनी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *