BCCI ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए किया टीम इंडिया का एलान, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने कप्तान

BCCI की जूनियर क्रिकेट कमेटी ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का एलान कर दिया है. दक्षिण अफ्रीका में अंडर-19 टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है. जूनियर क्रिकेट कमेटी ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के साथ-साथ 2026 अंडर-19 विश्व कप के लिए भी टीम का चयन किया है. आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप 15 जनवरी से 6 फरवरी, 2026 तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होने वाला है.

बता दें कि आयुष म्हात्रे 2026 अंडर-19 विश्व कप में भारत के कप्तान होंगे. हालांकि, वह चोटिल हैं और उन्हें पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा. इसी कारण विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को कप्तानी सौंपी गई है. वैभव पहली बार कप्तान बनाए गए हैं.

आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा ​​को कलाई में चोट लगी है और वे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं खेल पाएंगे. दोनों खिलाड़ी अपनी चोटों के आगे के इलाज के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जाएंगे और आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप के लिए टीम में शामिल होंगे.

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. सीरीज का पहला वनडे 3 जनवरी को, दूसरा वनडे मैच 5 जनवरी को और तीसरा वनडे मैच 7 जनवरी को खेला जाएगा. सभी मैच विलोमूर पार्क में खेले जाएंगे.

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की टीम- वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल और राहुल कुमार

ICC 2026 अंडर-19 विश्व कप के लिए भारत की टीम- आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा ​​(उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह और उधव मोहन.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *