Last Updated:
walnut leaves benefits : लोग अखरोट के पेड़ का यूज फल के लिए करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पत्तों का आयुर्वेद में काफी लाभ बताया गया है. दांतों की बात हो या हेयर से लेकर स्किन केयर तक, ये कई समस्याओं में हमारे लिए लाभदायक हैं. अखरोट के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखते हैं.
अखरोट ही नहीं, उसके पत्ते भी स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं. अखरोट के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई प्रकार के संक्रमणों से बचाने में मदद करते हैं. पहाड़ी क्षेत्रों में इन पत्तों का उपयोग पारंपरिक औषधि के रूप में किया जाता रहा है.

अखरोट के पत्ते त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं में बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. इनके काढ़े से नहाने या प्रभावित जगह को धोने से खुजली, दाद, फोड़े-फुंसियां और एलर्जी जैसी परेशानियों में राहत मिलती है.

इन पत्तों के पानी से बाल धोने पर रूसी कम होती है और स्कैल्प साफ रहती है. इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बालों का झड़ना कम होने लगता है, साथ ही बालों में प्राकृतिक चमक भी आती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अखरोट के पत्तों का लेप घावों पर लगाने से वे जल्दी भरते हैं. इनमें मौजूद प्राकृतिक एंटीसेप्टिक तत्व संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में इन्हें प्राथमिक उपचार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.

अखरोट के पत्तों का काढ़ा सीमित मात्रा में लेने से पेट के कीड़े, दस्त और अपच जैसी समस्याओं में आराम मिलता है. यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और आंतों को स्वस्थ रखने में सहायक होता है.

इन पत्तों के काढ़े से कुल्ला करने पर मसूड़ों की सूजन, दांत दर्द और मुंह की बदबू में राहत मिलती है. यह मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है. अखरोट के पत्तों को गर्म पानी के साथ मिलाकर सेंकाई करने पर जोड़ों के दर्द और शरीर की सूजन में आराम मिलता है. आयुर्वेद में इन्हें वात से जुड़ी समस्याओं के लिए उपयोगी माना गया है.

अखरोट के पत्तों के साथ ही अखरोट का सेवन दिमाग को तेज करता है और याददाश्त बढ़ाने में सहायक होता है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखते हैं, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करते हैं और शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं.