बिना डिटर्जेंट- सॉफ्टनर कपड़ों में दिखेगी नई सी चमक, पैसे की बचत अलग, ट्राई करें ये हैक

Last Updated:

सेंसिटिव स्किन के लिए तेज केमिकल वाले डिटर्जेंट और फ्रेशनर परेशानी पैदा कर सकते हैं. इसी वजह से लोग ऐसे आसान और सस्ते तरीकों की तलाश में रहते हैं, जो कपड़ों को अच्छे से साफ करें और साथ ही केमिकल का इस्तेमाल भी कम हो.यहां हम आपको 5 ऐसे तरीके बता रहे हैं, जो कपड़ों की सफाई को आसान और किफायती बनाते हैं.

सिरके से कपड़ों की बदबू दूर करें- अगर कपड़ों में सीलन या बदबू आ रही है, खासकर तौलियों या स्पोर्ट्स कपड़ों में, तो वॉश में सफेद सिरका डालें. सिरके में मौजूद एसिड कपड़ों पर जमी गंदगी और बदबू को हटाता है. इसे फैब्रिक सॉफ्टनर की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है.</dd>
<dd>

एसेंशियल ऑयल का करें इस्तेमाल- लैवेंडर या टी ट्री ऑयल जैसे एसेंशियल ऑयल नेचुरल रूप से एंटी-बैक्टीरियल होते हैं. इन्हें सिरके या डिटर्जेंट के साथ मिलाकर डालने से फफूंद की बदबू कम होती है. ध्यान रखें कि अच्छी क्वालिटी, थैरेप्यूटिक-ग्रेड ऑयल ही इस्तेमाल करें.

बेकिंग सोडा से कपड़े बनें चमकदार- बेकिंग सोडा एक नेचुरल डियोडराइजर है. वॉशिंग मशीन के रिंस साइकिल में आधा कप बेकिंग सोडा डालकर कपड़े धोने से दाग हल्के होते हैं और बदबू भी खत्म होती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ड्रायर शीट्स की जगह ड्रायर बॉल- ड्रायर शीट्स में मौजूद केमिकल कपड़ों और ड्रायर मशीन दोनों पर परत जमा कर सकते हैं. इसकी जगह ऊन की ड्रायर बॉल या टेनिस बॉल का इस्तेमाल करें. इससे कपड़े फुलेंगे और जल्दी सूखेंगे.

गर्म कपड़े तुरंत मोड़ें- ड्रायर से कपड़े निकालते ही मोड़ लेने से सिलवटें नहीं पड़तीं. अगर पूरा लोड नहीं मोड़ सकते, तो जींस, शर्ट और बेडशीट पहले निकाल लें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बिना डिटर्जेंट- सॉफ्टनर कपड़ों में दिखेगी नई सी चमक, ट्राई करें ये हैक

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *