तिमाही नतीजों के बाद एयरटेल के शेयर 2% चढ़े: वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी को ₹7,422 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 28% बढ़ा

मुंबई3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल लिमिटेड के शेयर में आज यानी बुधवार (6 अगस्त) को 2% की तेजी है। हालांकि बाद में इसमें कुछ गिरावट हुई और सुबह 11:40 बजे यह फ्लैट 1,931 पर कारोबार कर रहा है। कंपनी के शेयर में यह उछाल उम्मीद के मुताबिक तिमाही नतीजों के चलते है।

एयरटेल का शेयर एक महीने में 5% गिरा है। हालांकि, बीते 6 महीने में यह 19% और इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक यह 21% का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप ₹11.6 लाख करोड़ है।

एयरटेल का शेयर एक महीने में 5% गिरा है। हालांकि, बीते 6 महीने में यह 19% और इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक यह 21% का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप ₹11.6 लाख करोड़ है।

कंपनी ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। नतीजों के अनुसार अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी को ₹7,422 करोड़ का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर यह 57.31% बढ़ा है। अप्रैल-जून 2024 में यह ₹4,718 करोड़ रहा था।

अप्रैल-जून में रेवेन्यू 28% बढ़कर ₹49,463 करोड़

पहली तिमाही (Q1FY2026) में कंपनी ने संचालन से 49,463 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया। पिछले साल के मुकाबले यह 28.46% ज्यादा है। Q1FY2025 में कंपनी ने ₹38,506 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया था। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिलने वाली कुल राशि रेवेन्यू होती है।

एयरटेल के होम्स बिजनेस के राजस्व में 26% की बढ़ोतरी

  • एयरटेल बिजनेस: राजस्व में 7.7% की गिरावट आई। होम्स बिजनेस के राजस्व में 25.7% की वृद्धि हुई। बीती तिमाही में 9,39,000 नए ग्राहक जोड़े गए, जो फाइबर टू होम और फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस दोनों सेगमेंट में मजबूत गति के कारण किसी तिमाही सबसे ज्यादा है।
  • डिजिटल टीवी: डिजिटल टीवी के राजस्व में सालाना आधार पर 1.8% की कमी आई।

स्मार्टफोन डेटा ग्राहक 2.13 करोड़ हुए, तिमाही आधार पर 39 लाख बढ़े

  • मोबाइल सर्विस: मोबाइल सर्विस के राजस्व में 21.6% की वृद्धि हुई, जो ARPU में सुधार और स्मार्टफोन ग्राहकों की वृद्धि से प्रेरित है।
  • मोबाइल ARPU ₹250 रहा, जो सालाना आधार पर बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ₹211 था। यानी सालाना आधार पर ARPU 18.4% बढ़ा।
  • स्मार्टफोन डेटा ग्राहकों की संख्या सालाना आधार पर 2.13 करोड़ और तिमाही आधार पर 39 लाख बढ़ी है। यह कुल मोबाइल ग्राहक बेस का 77% है।
  • मोबाइल डेटा की खपत सालाना आधार पर 21.6% बढ़ी, प्रति ग्राहक खपत 26.9 जीबी/माह है।

हमारी प्रति यूजर आय इंडस्ट्री में सबसे अधिक

नतीजों पर भारती एयरटेल के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) गोपाल विट्टल ने कहा,

QuoteImage

एयरटेल ने इस तिमाही में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी ने 40 लाख नए स्मार्टफोन डेटा ग्राहक जोड़े हैं। साथ ही प्रति यूजर औसत आय (ARPU) 250 रुपए बनाए रखा, जो बाजार में सबसे ज्यादा है।

QuoteImage

1995 में हुई थी भारती एयरटेल की शुरुआत

भारत सरकार ने 1992 में पहली बार मोबाइल सेवा के लिए लाइसेंस बांटने शुरू किए। कंपनी के फाउंडर सुनील मित्तल ने इस अवसर को समझा और फ्रेंच कंपनी विवेंडी के साथ मिलकर दिल्ली और आस-पास के इलाकों के लाइसेंस हासिल किए। 1995 में मित्तल ने सेल्युलर सर्विस ऑफर करने के लिए भारती सेल्युलर लिमिटेड बनाई और एयरटेल ब्रांड के तहत काम शुरू किया।

खबरें और भी हैं…

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *