Business Idea: ना बड़ी डिग्री, ना इंवेस्टमेंट! कर दिया मेहनत तो करोड़पति बनना तय, व्यापारी खुद आएंगे घर पर

Last Updated:

Business Idea: अगर आप भी लंबा इनवेस्टमेंट करना चाहते हैं तो आपके पास एक शानदार आइडिया है. आप इन पेड़ को लगा दें. आपको एक मुश्त करोड़ों का इनकम करा देगा. वहीं सरकार भी इस पेड़ को लागने में आपकी मदद करेगा. इसका मार्केट वेल्यू कभी कम नहीं होगा.

ख़बरें फटाफट

मधुबनीः अगर आप बिहार में ही रहना चाहते तो आपको जॉब तलाशने की जरूरत नहीं होगी. आज हम आपको एग्रीकल्चर से जुड़े वो बातें बता रहे हैं जो आपके लिए बेनिफिट होगा. पलायन नहीं करना होगा और कम लगात में कृषि से अच्छा मुनाफा भी होगा, हालांकि मेहनत पूरी करनी होगी. जानिए टिप्स

ये खेती में अधिक मुनाफा 
एग्रीकल्चर का क्षेत्र विशाल है और ये करने के लिए ना बड़ी डिग्री की आवश्यकता होती ना अधिक पैसे की, हालांकि मेहनत से एक चीज अच्छा जरूर होगा, वो है मुनाफा. बहरहाल आप गांव-घर पर रहकर खेती किसानी करने का आइडिया बहुत बढ़िया है. बता दें कि कम बजट और कम पैसे में सागवान, महोगनी और शीशम से आपको अच्छी रिटर्निंग मिलेगी. साथ ही बिहार में कई तरह से कृषि के लिए अनुदान, बीज, पौधें, और खेती के लिए उपर्युक्त संसाधन दी जाती है, जिसका लाभ और खुद की लागत, मेहनत और नई तकनीक से दिन दोगुना आय हो सकती है.

13-14 साल में होंगे करोड़ों के मालिक
सागवान पौधें की रोपण में अच्छा फायदा है. दरअसल, यह लकड़ी काफी महंगी बिकती है और इसकी मार्केट में हमेशा डिमांड होती है. बहरहाल किसान बताते है कि सागवान की बागवानी में थोड़ी मेहनत है. इस पेड़ को बड़ा होने में 7 से 10 साल लगता है. बहुत विशाल होने में 13- 14 साल. हालांकि एक एकड़ में कई पेड़ लग जाएगा. समय समय में इसकी सेवा जैसे मिट्टी डालना, पानी और देखरेख होगा तो आने वाले समय में करोड़ों की इनकॉम होगी. आगे मुन्ना कहते है कि शीशम भी अच्छी आमदनी देता है इसमें मेहनत कम सागवान से थोड़ी हालांकि इसकी भी लड़की का अलग अलग घर में उपयोग होने वाले वस्तु में की जाती है और बहुत टिकाऊ भी होती है.

मार्केट वैल्यू ज्यादा, मिलेगा अनुदान भी
किसान कहते हैं कि सागवान और शीशम की बागवानी में कुछ हजारों की खर्च पर लाखों मुनाफा होता है. अब तो जीविका द्वारा मुफ्त में भी कई बार शीशम के पेड़ सागवान के पेड़ और आम अलग-अलग पौधें मुफ्त में भी और मिलता है. साथ ही कम दरों पर वहां से हम खरीदते भी. मनरेगा और इसके अलावा ब्लॉक में भी वितरण होता है, बागवानी योजना और सरकार की कई योजनाओं के तहत 50 परसेंट तक अनुदान भी मिलता है. इस तरह से हम पेड़ लगा सकते हैं और आगे आने वाले दिनों मे सागवान की लकड़ी के पेड़ की कीमत 80 से 90 हजार एक पेड़ बिक जाती है. यह लकड़ी कि डिमांड हमेशा होगा ही, खिड़की, दरवाजा, पलंग, दीवान, कुर्सी और मैज अलग-अलग चीज में इस्तेमाल होता है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homelifestyle

ना बड़ी डिग्री, ना इंवेस्टमेंट! कर दिया मेहनत तो करोड़पति बनना तय

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *