जिला न्यायालय परिसर से वकील का बैग चोरी: सीट पर रखकर क्लाइंट अटैंड करने गई थी वकील, सीसीटीवी में दिखी संदेही महिला – Gwalior News

पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करते हुए

ग्वालियर में जिला न्यायालय परिसर से एक महिला वकील का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 15 दिसंबर की दोपहर जिला कोर्ट के सुभाष चंद्र बोस परिसर की है। महिला वकील अपनी सीट पर बैग रखकर क्लाइंट को अटेंड करने गई थीं। जब वह वापस लौटीं तो सीट पर रखा

.

घटना की शिकायत विश्वविद्यालय थाना में की गई थी। जांच के बाद पुलिस ने गुरुवार रात चोरी का मामला दर्ज किया। बैग में वकालत से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान रखा हुआ था।

ढोली बुआ का पुल, पत्तल वाली गली निवासी 34 वर्षीय शशि, पत्नी भानु प्रताप सिंह राजपूत, पेशे से अधिवक्ता हैं। रोज की तरह 15 दिसंबर को वह जिला कोर्ट आई थीं। अपनी सीट पर बैग रखकर वह एक क्लाइंट की तारीख अटेंड करने चली गईं। शाम करीब 6 बजे, जब वह अपने केस में बहस करने के बाद वापस सीट पर पहुंचीं, तब उनका बैग वहां नहीं था।

शुरुआत में उन्हें लगा कि बैग इधर-उधर रख दिया गया होगा या किसी ने मजाक किया होगा, लेकिन काफी तलाश के बाद भी जब बैग नहीं मिला तो उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अब इस शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

CCTV फुटेज में दिखी संदेही महिला

पुलिस और वकीलों ने जब न्यायालय परिसर में लगे CCTV कैमरों की जांच की, तो सामने आया कि वारदात को एक महिला ने अंजाम दिया है। CCTV फुटेज में एक महिला बैग उठाकर जाते हुए नजर आ रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदेही महिला की तलाश कर रही है।

चोरी की शिकार हुई वकील का आरोप है कि मामला दर्ज कराने और CCTV फुटेज निकलवाने में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि जब एक वकील को ही इतनी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो आम नागरिक को कितनी परेशानी होती होगी।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *