Health Tips: सर्दियों में बच्चों को सर्दी-खांसी से है बचाना, अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे; किचन में मिलेगा सारा इलाज

Last Updated:

Health Tips: ठंड के मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम छोटे बच्चों के लिए आम बात है, लेकिन यह समस्या बहुत ही गंभीर है. इस बीमारी को लेकर माता-पिता अक्सर परेशान रहते हैं. क्योंकि ठंड के मौसम में बच्चे बाहर निकालने की जिद करते हैं और खाली पांव टाइल्स पर चलते हैं, जिसकी वजह से यह बीमारी होना लाजमी है. आज हम आपको इससे बचने के आयुर्वेदिक इलाज के बारे में बताएंगे.

आयु और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद में कई घरेलू उपाय बताए हैं. राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय मऊबिहट के डॉक्टर वरुण कुमार झा बताते हैं कि बच्चों में कफ रोग अक्सर हो जाता है, खासकर ठंड के मौसम में.

ऐसे में घरेलू उपचार के लिए घर में रखे मसालों का उपयोग किया जा सकता है. तुलसी के रस के साथ शहद मिलाकर बच्चों को देने से कफ का प्रकोप कभी भी नहीं होगा.

इसके अलावा बच्चों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करें. उन्हें नियमित रूप से हाथ धोने की आदत डालें. सर्दियों का इलाज छुपा है. आपके किचन में रखे इन सामानों से बच्चे बीमार नहीं होंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं. जो बच्चों को सर्दी, खांसी, जुकाम से बचाते हैं.डॉक्टर वरुण कुमार झा बताते हैं कि आयुर्वेदिक उपायों का उपयोग करके बच्चों को सर्दी, खांसी, जुकाम से बचाया जा सकता है.

इसके अलावा बच्चों को गर्म पानी में नहलाना, गर्म दूध पिलाना, और गर्म खाना खिलाना भी फायदेमंद होता है.बच्चों को ठंड के मौसम में बाहर निकालने से पहले गर्म कपड़े पहनाएं. उन्हें खाली पांव टाइल्स पर चलने से रोकें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में बच्चों को सर्दी-खांसी से है बचाना, अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *