BIH vs AP मैच में टूटे 6 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी और सकीबुल गनी ने लगाया ऐतिहासिक शतक

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले ही दिन 19 मैच खेले गए, जिनमें कई रिकॉर्ड बने लेकिन बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश मुकाबला ऐतिहासिक रहा. बिहार ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट पर 574 रन बनाए. बिहार के लिए 3 बल्लेबाजों ने शतक लगाया, वैभव सूर्यवंशी ने 84 गेंदों में 15 छक्के, 16 चौकों की मदद से 190 रन बनाए. कप्तान सकिबुल गनी ने 40 गेंदों में 128 रनों की नाबाद पारी खेली.

लिस्ट ‘ए’ की सबसे बड़ी पारी

बिहार ने 574 रन बनाए, जो पुरुषों के लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट में सबसे बड़ा टोटल है. इस फॉर्मेट में 500 से ज्यादा पहले एक बार टोटल बना था, जब 2022-23 संस्करण में तमिलनाडु ने 2 विकेट पर 506 रन बनाए थे, उन्होंने भी अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ये स्कोर किया था.

सबसे तेज 150

वैभव सूर्यवंशी ने 59 गेंदों में 150 रन पूरे किए, जो पुरुषों की लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज है. ये एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड से बेहतर है, जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 64 गेंदों में 150 रन बनाए थे.

लिस्ट ए में सबसे तेज शतक

बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने 32 गेंदों में शतक पूरा किया, ये पुरुषों के लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक है. इससे पहले ये रिकॉर्ड अनमोलप्रीत सिंह के नाम था, जिन्होंने 2024 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 35 गेंदों में शतक पूरा किया था. 

पुरुषों के लिस्ट ए क्रिकेट में गनी का शतक तीसरा सबसे तेज शतक है. उनसे आगे ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क (29) और दक्षिण अफ्रीका के डिविलियर्स (31) हैं.

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी की उम्र 14 साल 272 दिन है. वह पुरुषों की लिस्ट ए क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड जहर इलाही के नाम था, जिन्होंने 1986 में रेलवे के खिलाफ 15 साल 209 दिन की उम्र में शतक लगाया था.

एक पारी में 3 शतक

इतिहास में पहली बार हुआ है जब विजय हजारे ट्रॉफी में एक पारी में 3 बल्लेबाजों ने शतक लगाया है. वैभव सूर्यवंशी ने 190,  आयुष आनंद लोहारूका ने 116 और सकीबुल गनी ने 128 रन बनाए. पहली बार हुआ जब लिस्ट ए क्रिकेट में तीन बल्लेबाजों ने 50 से कम गेंदों में अपने शतक पूरे किए.

एक पारी में सबसे ज्यादा ‘सिक्स’

बिहार की इस पारी में कुल 38 छक्के लगे, जो पुरुष लिस्ट ए क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड कनाडा टीम के नाम था, जिन्होंने 2019 में मलेशिया के खिलाफ 28 छक्के मारे थे.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *