तेल नहीं फिर भी गजब स्वाद! घर बैठे बनाएं मिर्ची का अचार, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

Last Updated:

Winter Special Mirchi Achar Recipe: सर्दियों में इम्यूनिटी मजबूत रखना जरूरी है और बिना तेल का मिर्ची अचार इसमें मददगार साबित हो सकता है. हरी मिर्च, मसाले और प्राकृतिक सामग्री से तैयार यह अचार स्वाद में तीखा और सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इसमें तेल न होने से यह हल्का, पचने में आसान और लंबे समय तक सुरक्षित रहता है. घर पर झटपट बनने वाली यह सर्दी स्पेशल रेसिपी खाने का स्वाद दोगुना कर देती है.

जालौर: हर मौसम में घरों में अलग-अलग तरह के अचार डाले जाते हैं. गर्मियों में आम और नींबू का अचार पसंद किया जाता है, तो वहीं सर्दियों में मिर्ची, गाजर और गोभी जैसे अचार बनाए जाते हैं. मौसम के अनुसार अचार न सिर्फ स्वाद बदलता है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद माना जाता है. वैसे ही सर्दियों में एक खास और हेल्दी अचार बनाया जाता है. बिना तेल का सर्दी स्पेशल मिर्ची का अचार.

सर्दियों में मिलने वाली ताजी हरी मिर्च इस अचार के लिए सबसे उपयुक्त होती है. गृहिणी संतोष देवी बताती हैं कि यह अचार बिना तेल के तैयार किया जाता है, जिससे यह हल्का होता है और पेट पर भारी नहीं पड़ता. इसे बनाने के लिए हरी मिर्च, पीली सरसों, मेथी दाना, सौंफ, हल्दी और नमक का इस्तेमाल किया जाता है.

मिर्चियों को अच्छी तरह धोकर सुखाया जाता है
इस अचार को बनाने वाली गृहिणी संतोष देवी ने लोकल 18 को बताया कि सबसे पहले मिर्चियों को अच्छी तरह धोकर सुखाया जाता है. इसके बाद मिर्च को बीच से काटकर उसके अंदर के बीज निकाल दिए जाते हैं. अलग से पीली सरसों, मेथी और सौंफ को मिक्सर में दरदरा पीस लिया जाता है. इस मसाले में हल्दी और नमक मिलाकर कटे हुए मिर्ची के टुकड़ों में डाला जाता है और हाथों से अच्छी तरह मिलाया जाता है.

तैयार मिश्रण को साफ और सूखे बर्तन में भरकर तीन दिन तक धूप या सामान्य कमरे के तापमान पर रखा जाता है. इस दौरान मिर्च और मसाले अपना पानी छोड़ते हैं, जिससे अचार धीरे-धीरे गल जाता है. इसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं होती, क्योंकि यही प्रक्रिया अचार को स्वादिष्ट बनाती है. तीन दिन बाद अचार खाने के लिए तैयार हो जाता है.

हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं
सेहत की बात करें तो यह अचार सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. मिर्च में मौजूद विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है. हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जबकि सौंफ और मेथी पाचन को बेहतर बनाती हैं. तेल न होने की वजह से यह अचार वजन और पेट दोनों के लिए हल्का रहता है.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

homelifestyle

तेल नहीं फिर भी गजब स्वाद! घर पर बनाएं बिना तेल का मिर्ची अचार, रेसिपी नोट करे

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *